Vineeta Murder Case : भाभी की हत्या कर चंडीगढ़ में वेटर बनकर छिपा रहा देवर, पहुंचा थाने, बोला- गिरफ्तार कर लो, बहुत परेशान हो गया हूं

Vineeta Murder Case भाभी विनीता की हत्या करने के बाद से फरार देवर आकाश सक्सेना चंडीगढ़ में वेटर बनकर छिपा हुआ था। शुक्रवार को उसने सुभाषनगर थाने में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करते ही बोला कि अब मुझे गिरफ्तार कर लो। बहुत परेशान हो गया हूं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:51 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:51 AM (IST)
Vineeta Murder Case : भाभी की हत्या कर चंडीगढ़ में वेटर बनकर छिपा रहा देवर, पहुंचा थाने, बोला- गिरफ्तार कर लो, बहुत परेशान हो गया हूं
Vineeta Murder Case : भाभी की हत्या कर चंडीगढ़ में वेटर बनकर छिपा रहा देवर

बरेली, जेएनएन। Vineeta Murder Case : बरेली के सुभाषनगर में भाभी विनीता की हत्या करने के बाद से फरार देवर आकाश सक्सेना चंडीगढ़ में वेटर बनकर छिपा हुआ था। शुक्रवार को उसने सुभाषनगर थाने में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करते ही बोला कि अब मुझे गिरफ्तार कर लो। बहुत परेशान हो गया हूं। भाभी अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती थी, यदि उनकी हत्या न करता तो क्या करता। शनिवार को सुभाषनगर पुलिस आरोपित को जेल भेजेगी।

16 अगस्त काे सिलबट्टे के सिल से कूचकर की थी हत्या

बता दें कि 16 अगस्त को सुभाषनगर के शांतिविहार की रहने वाली विनीता सक्सेना की सिलबट्टे के सिल से कूचकर देवर आकाश ने हत्या कर दी थी। हत्या की पूरी कहानी विनीता की छह साल की बेटी ने बयां की थी। हत्या के बाद से आकाश फरार था। विनीता के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आकाश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के बाद से ही आकाश ने अपना मोबाइल बंद रखा था।

हत्या करने के चार दिन पहले बनाया था पूरा प्लान 

चंडीगढ़ पहुंचकर उसने नया सिम खरीदा। काम की तलाश की। इसके बाद उसे एक होटल में वेटरगिरी का काम मिला। तब से वह वेटरगिरी का काम कर रहा था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वारदात से चार दिन पूर्व घटना को अंजाम देने के लिए पूरा प्लान बनाया था। भाई विपिन कासगंज तथा पिता राजकुमार बहन के घर गये थे। फिर मां को अस्पताल छोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस और परिजनों के सामने आई हत्या की वजह

आकाश के सरेंडर करते ही हत्या की वजह पर पड़ा पर्दा भी उठ गया है। पुलिस और परिजनों के सामने हत्या की वजह भी आ गई। आकाश ने भाभी विनीता पर अवैध संंबंध बनाने के लिए दबाव बनाने की बात बताई है।जिसके बाद परिजन वजह को लेकर सकते में है।

विनीता के हत्यारोपित देवर आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जुर्म कुबूल लिया है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा। - नरेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर

chat bot
आपका साथी