ग्राम प्रधान का सपा नेता के इशारे पर पुलिस पर पिटाई करने का आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

नवाबगंज में एक ग्राम प्रधान ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि एक सपा नेता के इशारे पर पहले उसे पीटा गया फिर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। उसकी सोने की चेन व 11 हजार रुपए भी छीन लिए गए।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:45 PM (IST)
ग्राम प्रधान का सपा नेता के इशारे पर पुलिस पर पिटाई करने का आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका
नवाबगंज में एक ग्राम प्रधान ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।

बरेली, जेएनएन।  नवाबगंज में एक ग्राम प्रधान ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि एक सपा नेता के इशारे पर पहले उसे पीटा गया फिर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं  उसकी सोने की चेन व 11 हजार रुपए भी छीन लिए गए। इस मामले में ग्राम प्रधान ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में पुलिस चौकी इंचार्ज, हल्का दरोगा, दो कांस्टेबलों व सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने को कहा गया है। प्रधान छविनाथ का आरोप है कि चार माह पूर्व मसीत वलीनगर गांव में स्थित ग्राम समाज की भूमि पर खेल मैदान का निर्माण करा रहे थे। तभी दोपहर करीब ढाई बजे गांव में रहने वाले सपा नेता भूदेव गंगवार ईको गाड़ी से पुलिस को लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज सकतावत सिंह, हल्का दरोगा भूप सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार व एक अन्य कांस्टेबल ने निर्माण कार्य कर रहे मनरेगा मजदूर राकेश कुमार, नन्हे शाह, वीर सिंह की पिटाई कर वहां से भगा दिया। मजदूरों को बचाने आए गांव के खेमानंद की भी पुलिस ने पिटाई कर दी। जिसका ग्राम प्रधान छवि नाथ ने विरोध किया तो पुलिस उन्हें पीटते हुए घसीटकर गाड़ी में डालकर थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि इसी बीच एक कांस्टेबल ने उनकी गले में पहनी सोने की चेन व 11 हजार रुपए भी निकाल लिए। बाद में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार के कहने पर रात में ग्राम प्रधान को छोड़ दिया। अब ग्राम प्रधान ने सपा नेता व पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है।

chat bot
आपका साथी