गांव की सरकार : 3700 मतदाता वाले इस गांव का विकास देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे

छ करने की चाह हो तो मंजिल मिल ही जाती है। मंजिल तक पहुंचने का यह काम बरेली के भोजीपुरा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईशापुर की निवर्तमान प्रधान शकीला बानो ने कर दिखाया। पांच साल में कड़ी मेहनत से गांव के विकास के लिए काम किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:27 PM (IST)
गांव की सरकार : 3700 मतदाता वाले इस गांव का विकास देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे
गांव की सरकार : 3700 मतदाता वाले इस गांव का विकास देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे

बरेली, जेएनएन। कुछ करने की चाह हो तो मंजिल मिल ही जाती है। मंजिल तक पहुंचने का यह काम बरेली के भोजीपुरा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईशापुर की निवर्तमान प्रधान शकीला बानो ने कर दिखाया। पांच साल में उन्होंने कड़ी मेहनत और अच्छे मन से गांव के विकास के लिए काम किया। इन पांच सालों में गांव में स्वच्छता, सड़क निर्माण, पेयजल आदि के लिए जीतोड़ मेहनत की। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पांच साल पहले जब शकीला बानो ने ईशापुर गांव की सरकार संभाली तो गांव की कच्ची सड़कें और गंदगी का आलम था। श्मशान भूमि की दिक्कत थी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान शकीला बानो ने प्राथमिक विद्यालय का सुंदरीकरण, चहारदीवारी, घर-घर शौचालयों का निर्माण बड़े ही बेहतर ढंग से कराया गया। गांव स्वच्छ रहे, इसके लिए साफ-सफाई भी पर विशेष ध्यान दिया गया। दस हजार आबादी वाले गांव में कुल 3700 वोटर हैं।

स्वच्छता के लिए किया जागरूक

ग्राम प्रधान शकीला बानो ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इसे देखते हुए ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया गया। गांव के हर घर में शौचालय बनवाने के साथ ही उनका उपयोग सुनिश्चित किया गया।

पेयजल के लिए प्रयास, मिली सफलता

प्रधान शकीला बानो ने बताया कि कई बार ब्लाक स्तर पर ओवरहेड टैंक बनवाने का प्रयास किया। इसके लिए काफी लिखा पढ़त भी की गई। अब सफलता मिली है। जिला प्रशासन की ओर से गांव में ओवरहेड टैंक बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए सर्वे भी कर लिया गया है।

यह काम कराए

गांव में स्वच्छता के लिए हर घर शौचालय, एक सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, श्मशान भूमि का सुदृढ़ीकरण, पांच सीसी रोड, 70 खड़ंजे, एक पुलिया का निर्माण, पांच हैंडपंप नए, आठ हैंडपंप रीबोर, ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्ताव।

प्रधान ने गांव में कई विकास कार्य कराए, जिससे गांव की तस्वीर बदल गई। - इलियास अहमद

प्रधान के प्रयास से गांव में कई कार्य कराए गए। स्वच्छता की दिशा में बेहतर कार्य हुए। - मान सिंह सागर

गांव में काम पहले वाले प्रधान ने भी कराया था। मगर शकीला बानो ने अधिक प्रयास कर गांव की तस्वीर बदली है। - अलीहसन

कई काम कराए गए, लेकिन गांव में अभी और काम कराने की आवश्यकता है, तभी विकास दिखेगा।- मो. अख्तर

chat bot
आपका साथी