सीएम के आदेश पर पहले की छापेमारी, अब लिए अफसरों और कर्मचारियों के बयान, मचा हड़कंप

सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) बरेली की टीम ने सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों व अधिकारियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा जमा किए गए टैक्स की रसीदों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। सीएम के आदेश पर 10 सितंबर को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:34 PM (IST)
सीएम के आदेश पर पहले की छापेमारी, अब लिए अफसरों और कर्मचारियों के बयान, मचा हड़कंप
सीएम के आदेश पर पहले की छापेमारी, अब लिए अफसरों और कर्मचारियों के बयान, मचा हड़कंप

शाहजहांपुर, जेएनएन। सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) बरेली की टीम ने सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों व अधिकारियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा जमा किए गए टैक्स की रसीदों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के निर्देश पर शाहजहांपुर के उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) की बरेली व लखनऊ टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा था।

गाजीपुर जिले के थाना कोतवाल क्षेत्र के केडीपुर मुहल्ला निवासी संभागीय निरीक्षक (आरआइ) ब्रजेश कुमार व मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी मुख्य लिपिक प्रदीप कुमार समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा आरआइ व मुख्य लिपिक के पास से टीम ने चार लाख रुपये कैश भी बरामद किया था।

इस मामले में सोमवार को विवेचना अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक विजिलेंस शैलेश त्यागी टीम के साथ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार के कार्यालय में बारी-बारी से सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान अब तक बने ड्राइविंग लाइसेंस आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।

दुकानों पर चस्पा किए नोटिस

उप संभागीय कार्यालय के सामने साइबर कैफे चल रहे थे। जहां से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के ठेके लिए जाते थे। कार्यालय परिसर के अलावा इन दुकानों में मौजूद दलालों को भी विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने इन दुकानों को खाली करने का नोटिस भी चस्पा करा दिया है।

टीम ने जो कागजात मांगे थे वह उन्हें दिखा दिए थे। कार्यालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। मनोज कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन

chat bot
आपका साथी