पाठ्यक्रम को सरल बनाएंगे शिक्षकों के वीडियो

बरेली, जेएनएन : परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सरल-सहज शिक्षा दिलाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 02:43 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 02:43 AM (IST)
पाठ्यक्रम को सरल बनाएंगे शिक्षकों के वीडियो
पाठ्यक्रम को सरल बनाएंगे शिक्षकों के वीडियो

बरेली, जेएनएन : परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सरल-सहज शिक्षा दिलाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में कक्षा एक से आठ तक की विभिन्न विषयों की पाठ्य पुस्तकों की कठिन अवधारणाओं को सरल करने के लिए शार्ट वीडियो बनवाए जा रहे हैं। प्रदेश में कुल 75 जबकि जिले से पांच शिक्षकों का चयन इसके लिए किया गया है।

एक फरवरी को जारी आदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक अजय कुमार सिंह ने चयनित जिलों के बीएसए को शिक्षकों की सूची दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र ने जिन 75 शिक्षकों को इसका जिम्मा दिया है। सभी को कक्षा और किस विषय पर वीडियो बनाना है, यह बताया है। इसमें जिले के पांच शिक्षक शामिल हैं जो कुल सात वीडियो बनाएंगे। वीडियो एक से तीन मिनट के होंगे। इन वीडियो को यूट्यूब और दीक्षा एप पर अपलोड किया जाएगा, जिससे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। सभी शिक्षकों को ये वीडियो 15 फरवरी तक तैयार कर परिषद मुख्यालय को भेजने हैं। बीएसए विनय कुमार ने सभी को इसके लिए निर्देशित किया है।

जिले के इन शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

1- भरतौल प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक आनंद कुमार कक्षा पंाच के भिन्न विषय पर वीडियो बनाएंगे।

2- भरतौल बिथरी चैनपुर के प्रावि की सहायक अध्यापिका शैलजा त्रिपाठी कक्षा तीन से पांच तक की अंग्रेजी में नाउन और प्रोनाउन की संकल्पना पर वीडियो बनाएंगी। उन्हें कक्षा एक और दो की अंग्रेजी वर्णमाला पर भी वीडियो बनाना होगा।

3- फतेहगंज पश्चिमी के प्रावि कुरतरा के सहायक अध्यापक अमर कुमार को कक्षा तीन के यातायात के साधन और कक्षा पांच के अंग्रेजी के एडजेक्टिव और प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस पर वीडियो बनाने की जिम्मेदारी मिली है।

4- क्यारा चनहेटा के प्रावि की पुष्पा अरुण को कक्षा चार के हिदी विषय के श्रुति की समझदारी विषय पर वीडियो बनाना है।

5- फरीदपुर शंकरपुर के प्रावि की सहायक अध्यापिका रुचि सैनी को कक्षा एक से तीन तक के एक्शन व‌र्ड्स टेलिग द टाइम विषय पर वीडियो बनाना होगा।

chat bot
आपका साथी