Robbery Case : तकनीक के जानकार है शातिर बदमाश, पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग Bareilly News

जिस तरह से उन्होंने डीवीआर तोड़ी और कैमरों से बचने का प्रयास किया इससे प्रतीत होता है कि वह पढ़े-लिखे और तकनीक के जानकार भी हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:57 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 05:56 PM (IST)
Robbery Case : तकनीक के जानकार है शातिर बदमाश, पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग Bareilly News
Robbery Case : तकनीक के जानकार है शातिर बदमाश, पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग Bareilly News

जेएनएन, बरेली : पीलीभीत में तैनात दारोगा के घर हुई डकैती की तफ्तीश में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि इसमें शामिल पांच बदमाशों में तीन युवा थे। जिस तरह से उन्होंने डीवीआर तोड़ी और कैमरों से बचने का प्रयास किया, इससे प्रतीत होता है कि वह पढ़े-लिखे और तकनीक के जानकार भी हैं।

पीलीभीत के अमरिया थाने में एसओ क पद पर तैनात दारोगा पुष्कर गंगवार के घर डकैती के चार दिन बाद पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी के फुटेज लगे हैं, जिनसे बदमाशों को पहचानने और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को सामने आए फुटेज में दो और बदमाशों के चेहरे दिखे हैं। पुलिस की टीमें फुटेज के जरिए मुखबिरों से मदद ले रही है। पड़ोसी जिलों में भी बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।

दारोगा खुद भी जुटे : दारोगा पुष्कर ने बताया कि वह भी अपने सूत्रों से प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द राजफाश का भरोसा दिया है। जो भी हो सकता है, अपने स्तर से घर में हुई डकैती के राजफाश के लिए मदद की जाएगी।

स्थानीय गैंग होने की आशंका

अब तक मिले सुरागों से प्रतीत हो रहा है कि बदमाश स्थानीय हो सकते हैं। कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसकी भी उन्हें जानकारी थी। बदमाश दारोगा के घर जाने के लिए उसके सामने वाली गली से आए थे।

राजफाश के लिए टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज से जो मदद मिली है, उसके आधार पर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी