बरेली में चौपुला पुल पर जल्द रफ्तार भरेंगे वाहन

बरेली, जेएनएन : करीब ढाई साल से चौपुला चौराहे पर रफ्तार भरने का इंतजार अब खत्म होने को है। सेतु निगम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:12 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:12 AM (IST)
बरेली में चौपुला पुल पर जल्द रफ्तार भरेंगे वाहन
बरेली में चौपुला पुल पर जल्द रफ्तार भरेंगे वाहन

बरेली, जेएनएन : करीब ढाई साल से चौपुला चौराहे पर रफ्तार भरने का इंतजार अब खत्म होने को है। सेतु निगम इसी महीने पुल का निर्माण पूरा कर देगा। पटेल चौक की ओर ब्रांच पुल भी इसके साथ ही शुरू करने की तैयारी है। मौके पर सिर्फ कोलतार बिछाने का काम बचा है। चौपुला से बदायूं रोड की ओर का ब्रांच पुल शुरू होने में कुछ समय लग सकता है।

चौपुला चौराहा पर सेतु निगम दिसंबर 2018 से ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। सिटी सब्जी मंडी से चौपुला चौराहे के ऊपर से पुलिस लाइंस तक थ्री लेन पुल का निर्माण चल रहा है। इसमें एक ब्रांच पुल बदायूं रोड की ओर और दूसरा पटेल चौक की ओर बनना है। दोनों ब्रांच पुल टू लेन हैं। सेतु निगम ने थ्री लेन पुल और पटेल चौक की ओर के टू लेन पुल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। आरई वाल और छतें बनाई जा चुकी हैं। अब सिर्फ पुल पर कोलतार की सड़क बनाई जानी है। इसके लिए विभाग मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जुलाई के अंत तक थ्री लेन पुल और पटेल चौक की ओर ब्रांच पुल का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। अगस्त की शुरुआत में ही पुल से वाहन निकलने शुरू हो जाएंगे। पुराने हाईवे पर बढ़ गए वाहन

बड़ा बाइपास के निर्माण से पहले किला होते हुए सिटी स्टेशन से चौपुला चौराहा होकर चौकी चौराहा से सेटेलाइट जाने वाला मार्ग ही नेशनल हाईवे 24 के नाम से जाना जाता था। बड़ा बाइपास बनने के बाद शहर के अंदर आने वाले वाहन ही इस रोड पर आते हैं। पुराने हाईवे से सीबीगंज, मिनी बाइपास, किला, गढ़ी चौकी समेत आसपास के तमाम लोग कचहरी, रेलवे जंक्शन की ओर आते हैं। वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण चौपुला चौराहा पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब पुल निर्माण से जाम नहीं लगेगा और वाहन आसानी से अपने गंतव्य को निकल सकते हैं। पटेल चौक भी आसानी से आ सकेंगे लोग

किला, सिटी स्टेशन की ओर से सिविल लाइंस व आसपास के क्षेत्र में आने वाले तमाम लोगों को अक्सर चौपुला चौराहे पर जाम से परेशान होना पड़ता था। ब्रांच पुल का निर्माण होने के कारण अब आसानी से लोग पटेल चौक की ओर आ सकेंगे। जाम के चक्कर में अक्सर चौकी चौराहा से घूमकर आने वाले वाहनों को भी इससे आसानी होगी। दूसरा ब्रांच पुल तैयार होने में लगेगा समय

चौपुला ओवरब्रिज के बीच से एक ब्रांच पुल बदायूं रोड की ओर पुराने पुल से जोड़ा जाएगा। नीचे सड़क पर सीवर लाइन के लिए खोदाई के कारण दो बार पिलर का डिजाइन बदलना पड़ा है। इसके साथ ही वहां करीब 42 मीटर लंबे स्टील के स्पैन डाले जाने हैं। स्पैन बनने में देरी के कारण ब्रांच पुल बनने में फिलहाल दो महीने और लग सकते हैं। पुल एक नजर में

59.31 करोड़ लागत

1.109 किमी लंबाई

2018 दिसंबर में कार्य शुरू

2021 जुलाई में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

98 फीसद प्रगति वर्जन

चौपुला चौराहा पर थ्री लेन ओवरब्रिज और पटेल चौक की ओर टू लेन ब्रांच पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। सड़क के लिए पत्थर बिछाया जा रहा है। इस महीने के आखिर तक पुल का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। फिर पुल पर वाहन निकल सकेंगे।

देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

chat bot
आपका साथी