बरेली में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर लगाया बरगद का पौधा, संरक्षण का लिया संकल्प

Vat Savitri 2021 वट सावित्री व्रत पर सुबह से ही पार्कों कॉलोनियों में रौनक दिखी। सोलह श्रंगार किये महिलाओं ने समूह में पूजा अर्चना की। सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा गया यह व्रत इस बार और भी खास बन गया। महिलाओं ने व्रत वाले दिन बेहतर प्रयास किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:50 PM (IST)
बरेली में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर लगाया बरगद का पौधा, संरक्षण का लिया संकल्प
पौधारोपण के बाद महिलाओं ने सरंक्षण का संकल्प भी लिया।

बरेली, जेएनएन। Vat Savitri 2021 : वट सावित्री व्रत पर सुबह से ही पार्कों, कॉलोनियों में रौनक दिखी। सोलह श्रंगार किये महिलाओं ने समूह में पूजा अर्चना की। सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा गया यह व्रत इस बार और भी खास बन गया। इस बार महिलाओं ने जनहित में व्रत वाले दिन बेहतर प्रयास किया। जागरण मुहिम के तहत महिला संगठनों ने बरगद के पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के बाद महिलाओं ने सरंक्षण का संकल्प भी लिया।जिसमें जन जागृति महिला मंच, इनर व्हील क्लब आफ मरकरी, व्यापार महिला मंडल, कायस्थ चेतना मंच, राजेंद्र नगर महिला समिति सहित शहर की अन्य महिलाओं ने भी पौधारोपण कर सहभागिता दर्ज करायी।

महिलाओं का कहना था कि जागरण की ओर से चल रही इस मुहिम ने दिन को खास बना दिया। हमें मौका मिला है कि समाज के लिए कुछ बेहतर कर पाएं। कोरोना काल की स्थितियों को देखेंगे। तो उससे भयावह कुछ हो नहीं सकता है। बरगद के वृक्ष हमारी धरोहर हैं। इस धरोहर को सहेज कर रखना हर नागरिक का फर्ज है। महिलाओं ने कहा कि हमने पौधे रोपे हैं। अब इनका संरक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही इनर व्हील क्लब की सदस्य रामगंगा किनारे भी पांच बरगद के पौधों का रोपण करेंगी। उनका संरक्षण भी करेंगी। अनीता गोयल ने बताया कि कॉलोनी में इतनी जगह नहीं है कि बरगद के ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जा सकें। इसलिए क्लब के सदस्यों ने यह संकल्प लिया है। कि ऐसी जगह चिन्हित कर वहां पौधे रोपे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी