Uttarayani Committee News : उत्तरायणी समिति में नहीं थम रही रार, कार्यकारिणी से बाहर हुए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव

Uttarayani Committee News उत्तरायणी जनकल्याण समिति में चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच दिखाई दी तल्खी अभी जारी है। समिति की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें पूर्व अध्यक्ष पूर्व महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को हटाया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:23 AM (IST)
Uttarayani Committee News : उत्तरायणी समिति में नहीं थम रही रार, कार्यकारिणी से बाहर हुए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव
Uttarayani Committee News : उत्तरायणी समिति में नहीं थम रही रार

बरेली, जेएनएन। Uttarayani Committee News : उत्तरायणी जनकल्याण समिति में चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच दिखाई दी तल्खी अभी जारी है। समिति की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को हटाया गया है। इसके साथ ही नए चेहरों को समिति में शामिल किया है।

शहर में उत्तरायणी जनकल्याण समिति के गठन के 27 साल बाद पिछले महीने अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ था। इस चुनाव में समिति दो गुटों में बंटी दिखाई दी थी। चुनाव में प्रमोद सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर और देवेंद्र सिंह मनराल ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। बुधवार को पदाधिकारियों ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक और पूर्व महासचिव देवेंद्र जोशी को स्थान नहीं दिया गया है।

इसके साथ ही समिति के संस्थापक सदस्य रहे मोहन जोशी को भी कोई पद नहीं दिया है। वही, इस बार समिति ने नए चेहरे शामिल किए हैं। इसमें विनोद जोशी को संगठन सचिव पद पर जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में मुख्य संरक्षक रहे डीडी बेलवाल को संरक्षक मंडल में शामिल कर सुरेंद्र सिंह बिष्ट को कार्यकारिणी का मुख्य संरक्षक बनाया गया है।

- समिति के पूर्व पदाधिकारियों ने जिन लोगों के नाम की सहमति दी, उन्हें नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कुछ नए चेहरे भी कार्यकारिणी में रखे गए हैं। प्रमोद सिंह बिष्ट, अध्यक्ष

- रामचंद्र मिशन के तहत बन रहे आश्रम का प्रबंधक हूं, जिसके काम के चलते व्यस्तता बढ़ गई है। इसलिए पद लेने से इन्कार कर दिया है। पीसी पाठक, पूर्व अध्यक्ष

- विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस कारण पार्टी में व्यस्तता भी काफी अधिक है। साधारण सदस्य बनकर ही समिति के लिए कार्य करता रहूंगा। देवेंद्र जोशी, पूर्व महासचिव

chat bot
आपका साथी