उर्स-ए-रजवी : विदेशो से आने लगे जायरीन उर्स में उलमा को संयम बरतने की सलाह Bareilly News

आला हजरत के 101वें उर्स-ए-रजवी का मंच सज गया है। इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान और मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में 23 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 12:29 PM (IST)
उर्स-ए-रजवी : विदेशो से आने लगे जायरीन उर्स में उलमा को संयम बरतने की सलाह Bareilly News
उर्स-ए-रजवी : विदेशो से आने लगे जायरीन उर्स में उलमा को संयम बरतने की सलाह Bareilly News

जेएनएन, बरेली : आला हजरत के 101वें उर्स-ए-रजवी का मंच सज गया है। इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान और मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में 23 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश-विदेश के जायरीन पहुंचने लगे हैं। सोमवार को इंग्लैंड के स्कॉलर कमरुज्जमा आजमी ने दरगाह पर हाजिरी दी। वहीं, 24 और 25 अक्टूबर को उर्स के मंच पर उलमा-ए-कराम के बैठने और तकरीर देने को लेकर राय मशवरा चल रहा।                                                                                                                                      इस बात पर खास जोर है कि मंच से कोई ऐसी तकरीर या बात न कही जाए जो विवाद का कारण बने। इसलिए, क्योंकि पूर्व में हुई तकरीर और एलान के कारण प्रशासन की नजर मंच पर रहेगी। ऐसे में उलमा-ए-कराम मंच से पूरी जिम्मेदारी के साथ बोलेंगे। मंच पर कौन लोग बैठेंगे यह दरगाह के प्रमुख लोग तय करेंगे। मंच पर तीन सौ उलमा-ए-कराम बैठेंगे।

कैमरे के साए में होगा उर्स                                                                                                  ताजुश्शरिया के उर्स में दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती असजद मियां की एक तकरीर का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। दूसरा, अन्य मामलों में भी उलमा की बयानबाजी कथित रूप से विवाद का सबब बनती रही हैं। इन सभी मामलों को लेकर ही पुलिस-प्रशासन ने उर्स के कार्यक्रमों की रिकॉर्डिग का मन बनाया है।

दरगाह पहुंचे नगर आयुक्त                                                                                                             उर्स में साफ-सफाई, पानी, शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगरायुक्त सैमुअल पॉल एन दरगाह परिसर और उर्स स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उर्स स्थल पर तैयारियों को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी के मुताबिक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

जायरीन को विशेष इंतजाम

उर्स स्थल पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर, निगम, रेलवे और दूरसंचार विभाग के शिविर बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं। वहीं, जायरीन के ठहरने के लिए दरगाह मेहमान खाना, अफ्रीकी होटल, मदरसा मंजर-ए-इस्लाम, मदरसा रहमानिया में इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रयागराज से आए शौचालय

उर्स स्थल पर प्रयागराज में हुए कुंभ मेले वाले शौचालय लगेंगे। सेवकों के मुताबिक निगम अधिकारियों ने बताया कि शौचालय पहुंच चुके हैं। मंगलवार को इन्हें उर्स स्थल पर लगा दिया जाएगा।

इन जगहों पर चलेंगे लंगर

जगह-जगह लंगर चलेंगे। शहर के अलावा ठिरिया निजावत खां, रहपुरा चौधरी, परसौना आदि शामिल हैं। उर्स स्थल पर बैठक में अजमल नूरी, शाहिद खान, औरंगजेब नूरी आदि मौजूद रहे।

प्रशासन ने यहां की व्यवस्था                                                                                                  जायरीन ठहराने के लिए प्रशासन ने इस्लामिया बालिका-बालक कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय, खलील इंटर कॉलेज आदि जगह व्यवस्था की है।

तीन स्कूलों की आज रहेगी छुट्टी

उर्स की तैयारियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मनभरन राम राजभर ने तीन स्कूलों की मंगलवार को छुट्टी की है। इसमें एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज और खलील हायर सेकेंड्री स्कूल शामिल हैं। डीआइओएस ने बताया कि नगर आयुक्त ने तैयारियों और साफ-सफाई के लिए स्कूल बंद करने के लिए कहा था। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी