अवध हाट की तर्ज पर बनेगा अर्बन हाट, लखनऊ से पहुंची टीम

शहर की आर्थिक गतिविधियों का केंदऱ कहे जाने वाले अर्बन हाट को लखनऊ के अवध हाट की तर्ज पर बनाया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:50 PM (IST)
अवध हाट की तर्ज पर बनेगा अर्बन हाट, लखनऊ से पहुंची टीम
अवध हाट की तर्ज पर बनेगा अर्बन हाट, लखनऊ से पहुंची टीम

बरेली, जेएनएन । शहर की आर्थिक गतिविधियों का केंदऱ कहे जाने वाले अर्बन हाट को लखनऊ के अवध हाट की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ से दो सदस्यीय इंजीनियरों की टीम शहर पहुंची, टीम ने डिजाइन और मौके का परीक्षण किया।

लखनऊ में शहीद पथ के पास अवध हाट का निर्माण किया गया है। अब इसी तर्ज पर शहर में अर्बन हाट का निर्माण होगा। पिछले दिनों जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल शहर आए थे। तब उनके सामने अर्बन हाट का पऱजेटेंशन किया गया था। नवनीत सहगल के विभाग लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग की जमीन पर ही इसका निर्माण किया जाना है।

इस पर उन्होंने कहा था कि इस परोजेक्ट को ऐसे बनाया जाए कि जो जमीन बचे। उसका दूसरे पऱोजेक्ट में इस्तेमाल हो सके। अब उन्ही के निर्देश पर यह दो सदस्यीय टीम शहर पहुंची थी। टीम ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से मिलकर ड्राइंग का परीक्षण किया। साथ ही पऱोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। टीम ने मौके का भी जायजा लिया। अब टीम स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सुझाव देगी।

इस तरह होगा अर्बन हॉट

लागत – 106 करोड़

एरिया – तीन एकड़

सुविधाएं

फेरिस व्हील

कैफे

कार टॉय ट्रेन

रेस्टोरेंट

फूड कोर्ट

गेमिंग जोन

सेवन डी थियेटर

कवर्ड वॉक वे

शाप

मल्टीपरपज हॉल

स्किल ट्रेनिंग सेंटर

लाइट एंड साउंड शो

कामार्शियल कांप्लेक्स

दो सदस्यीय टीम आई थी। टीम ने ड्राइंग का परीक्षण किया है। टीम जो भी सुझाव देगी। उस पर विचार किया जाएगा। संजय सिंह चौहान, जीएम, स्मार्ट सिटी कंपनी

chat bot
आपका साथी