बरेली से बड़ी खबर, नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता की डेंगू से बिगड़ी हालत, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में हुए भर्ती

Minister of State for Urban Development Got Dengue नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता डेंगू की चपेट में आ गए है। उनका तीन दिन से घर पर ही इलाज चल रहा था।लेकिन आज हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:43 PM (IST)
बरेली से बड़ी खबर, नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता की डेंगू से बिगड़ी हालत, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में हुए भर्ती
बरेली से बड़ी खबर, नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता की डेंगू से बिगड़ी हालत

बरेली, जेएनएन। Minister of State for Urban Development Got Dengue : नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता डेंगू की चपेट में आ गए है। उनका तीन दिन से घर पर ही इलाज चल रहा था।लेकिन आज हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि उनकी प्लेटलेटस घटने के कारण हालत बिगड़ रही है।वहीं नगर विकास राज्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होते ही सीएमओ भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि चिकित्सक उनके उपचार में लगे है।

सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमकार सिंह और पूर्व सांसद के पीआरओ भी डेंगू की चपेट में हैं। इससे पहले विधायक सहसवान की खराब होने पर उन्हें बरेली भर्ती कराया गया। वहीं पूर्व सांसद के पीआरओ का इलाज शहर में ही चल रहा है। जिले में डेंगू के राेगी  बढ़ने के बाद जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सख्त रुख अख्तियार किया था।

उन्हाेंने अधिक से अधिक शिविर लगाकर लोगों की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद जांचों में तेजी आई तो मरीज भी सामने आने लगे। बुधवार को जिले में 35 शिविर लगाकर 605 लोगों की जांच की गई, जिसमें 38 एलाइजा जांच में संक्रमित पाए गए। इसमें 11 जिला अस्पताल की जांच में जबकि शेष मेडिकल कालेज व अन्य लैब से पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को पॉजिटिव आए लोगों में सबसे ज्यादा उझानी ब्लाक के ही है। 

chat bot
आपका साथी