UP Roadways : मांगे न मानने पर किया चक्का जाम का ऐलान, इस दिन से करेंगे हड़ताल

UP Roadways रुहेलखंड डिपो एआरएम के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी यूनियन के लोगों ने 25 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:34 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:34 AM (IST)
UP Roadways : मांगे न मानने पर किया चक्का जाम का ऐलान, इस दिन से करेंगे हड़ताल
UP Roadways : मांगे न मानने पर किया चक्का जाम का ऐलान, इस दिन से करेंगे हड़ताल

बरेली, जेएनएन। UP Roadways :रुहेलखंड डिपो एआरएम के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी यूनियन के लोगों ने 25 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के शाखा मंत्री देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एआरएम रुहेलखंड की कार्यप्रणाली से पूरे डिपो में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वर्कशॉप में खुलेआम डीजल चोरी के समेत अन्य अनियमितताएं होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन की लगातार मांग के बावजूद पिछले छह महीनों से मांगों को लेकर वार्ता भी नहीं की गई है। सभी ने समय से मांगे पूरी न होने पर चक्का जाम करने का एलान किया है।

chat bot
आपका साथी