UP Police : बंदायूं में यूपी-112 में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, फैली सनसनी

UP Police बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में यूपी-112 की पीआरवी में तैनात महिला पुलिसकर्मी शुभलता यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाकर मामले की जांच शुरू की है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:57 AM (IST)
UP Police : बंदायूं में यूपी-112 में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, फैली सनसनी
UP Police : बंदायूं में यूपी-112 में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, फैली सनसनी

बरेली, जेएनएन। UP Police : बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में यूपी-112 की पीआरवी में तैनात महिला पुलिसकर्मी शुभलता यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाकर मामले की जांच शुरू की है।

रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्र की रहने वाली शुभलता यादव पत्नी दीपक यादव बदायूं के दातागंज में यूपी-112 में तैनात हैं। उनके पति सेना में हैं और वह बेंगलुरु में ड्यूटी पर हैं। शुभलता यादव दातागंज में राइस मिल के पास संजय यादव के मकान में किराए पर अपनी छोटी बहन कुसुम और भाई अभी के साथ रहती है। गुरुवार को शुभलता का भाई स्कूल चला गया और बहन किचिन में जाकर बर्तन धोने लगी।

सुबह साढ़े आठ बजे करीब शुभलता ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने और आवाज देने पर भी दरवाजा न खोलने पर कुसुम ने जब अंदर झांक कर देखा तो वह चीख पड़ी। इस पर मकान मालिक व अन्य लोग पहुँचे। शुभलता यादव को फाँसी पर लटकता देखकर सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह, सीओ बलदेव सिंह और एसडीएम पारसनाथ मौर्या पहुँचे।

शुभलता के शव को फिलहाल अस्पताल में रखवाया गया है। उसके स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसने खुदकुशी क्यों कि इस बारे में अब तक कोई कुछ नहीं बता सका है। सीओ बलदेव सिंह ने बताया पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

सड़क हादसे में घायल युवक की माैत 

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रूम सिंह यादव बीती 22 जुलाई को घर से बदायूं-बरेली हाईवे के किनारे खेत पर जा रहे थे। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका तभी से बरेली में उपचार कराया जा रहा था जहां मंगलवार रात दम तोड़ दिया। प्रधान सुनील कुमार यादव ने बताया कि रूम सिंह यादव की बरेली में मौत हो गई है। इस संबंध में प्रभारी एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने पहले हादसा हुआ था। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी