उत्तराखंड में कच्ची शराब बनाकर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में खपाई जा रही, पीलीभीत पुलिस ने दो तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्तराखंड के दो तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले भी उत्तराखंड के दो शातिर बदमाशों को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 02:43 PM (IST)
उत्तराखंड में कच्ची शराब बनाकर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में खपाई जा रही, पीलीभीत पुलिस ने दो तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के शराब तस्कर सीमावर्ती अमरिया और मझोला क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

बरेली, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्तराखंड के दो तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले भी उत्तराखंड के दो शातिर बदमाशों को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के शराब तस्कर सीमावर्ती अमरिया और मझोला क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। उत्तराखंड में वह अवैध शराब बनाकर उसकी बिक्री उप्र के सीमावर्ती गांवों में करते रहे हैं। इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का पालन कराने और अवैध शराब की बरामदगी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है। अमरिया थाना पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना नानकमत्ता के गांव सलामती निवासी स्वर्ण सिंह तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव बिदोरा निवासी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। ये दोनों उत्तराखंड से थैलियों में अवैध शराब को पैक कराकर यहां बेचने आए थे। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से अवैध शराब की 200 थैलियां बरामद की गईं। रविवार को सुबह इन दोनों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी