UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली के कांग्रेस के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी सफी अहमद बोले, नरेंद्र मोदी देश के नहीं केवल भाजपा के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं

छत्तीसगढ़ सरकार में राज्यमंत्री व बरेली के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी सफी अहमद ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के न होकर केवल भाजपा के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं। शनिवार को कांग्रेस की ओर से वार्ड 50 51 55 में नुक्कड़ सभाओं से भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:40 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : बरेली के कांग्रेस के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी सफी अहमद बोले, नरेंद्र मोदी देश के नहीं केवल भाजपा के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं
उन्होंने सभी से देश-प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए कांग्रेस की आवश्यकता बताया।

बरेली, जेएनएन। छत्तीसगढ़ सरकार में राज्यमंत्री व बरेली के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी सफी अहमद ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के न होकर केवल भाजपा के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं। शनिवार को कांग्रेस की ओर से वार्ड 50, 51, 55 में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। इस दौरान राज्यमंत्री न सभी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने सभी से देश-प्रदेश को बर्बाद होने से बचाने के लिए कांग्रेस की आवश्यकता बताया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार हो रहा है। जिससे केवल कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है। जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आज जनता को खुले मन से कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। जिला प्रवक्ता राज शर्मा, दिनेश दद्दा, हाजी इस्लाम बब्बू, जुनैद हसन, जिया उर रहमान, सुनील मनचंदा, ताराचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी