कांग्रेस नेता सफी अहमद बोले प्रदेश को सपा-बसपा और भाजपा ने किया बर्बाद, देश की जनता की ओर सरकार नहीं सोच रही

उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत के प्रभारी सफी अहमद ने कहा कि प्रदेश के हालत बहुत खराब है। आज जनता को दो जून की रोटी के लिए भी सोचना पड़ रहा है। महंगाई आज चरम सीमा पर है। आटा-दाल चावल की कीमत आसमान छू रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:30 AM (IST)
कांग्रेस नेता सफी अहमद बोले प्रदेश को सपा-बसपा और भाजपा ने किया बर्बाद, देश की जनता की ओर सरकार नहीं सोच रही
हमको ऐसे लोगों का चुनाव करना है जिनके अंदर देश के प्रति सेवा भाव हो, दलाली करने वाला न हो।

बरेली, जेएनएन। प्रदेश के हालत बहुत खराब है। आज जनता को दो जून की रोटी के लिए भी सोचना पड़ रहा है। महंगाई आज चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, आटा-दाल, चावल की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन भाजपा सरकार अपनी आंख और कान बंद करके बैठी हुई है। देश की 80 प्रतिशत जनता की ओर सरकार नहीं सोच रही है। केवल कुछ पूंजीपतियों के बारे में सोच रही है। यह बातें उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत के प्रभारी सफी अहमद ने कही।बहेड़ी ब्लॉक में पार्टी की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि हमको ऐसे लोगों का चुनाव करना है जिनके अंदर देश के प्रति सेवा भाव हो, दलाली करने वाला न हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा सरकार देश, प्रदेश को बर्बाद करके ही छोड़ेगी। सरकार सारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। जिसका जवाब जनता वोट के द्वारा देगी। इस दौरान प्रवक्ता राज शर्मा, डॉ. जाकिर खान, वसीम अकरम, रवि प्रकाश, संतोषी देवी, दिलीप गंगवार, गोपाल सिंह, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी