UP : बदायूं में पति बना हैवान, ताऊ के अंतिम दर्शन करने जा रही पत्नी के बाल काटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में ताऊ के अंतिम दर्शन करने जा रही महिला का पति हैवान बन गया। वहां जाने से रोका। विरोध किया तो कमरे में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। इसके बाद उनके सिर के सारे बाल काटकर गंजा कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:01 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 01:51 PM (IST)
UP : बदायूं में पति बना हैवान, ताऊ के अंतिम दर्शन करने जा रही पत्नी के बाल काटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
UP : बदायूं में पति बना हैवान, ताऊ के अंतिम दर्शन करने जा रही पत्नी के बाल काटे

बदायूं, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बदायूं में ताऊ के अंतिम दर्शन करने जा रही महिला का पति हैवान बन गया। वहां जाने से रोका। विरोध किया तो कमरे में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। इसके बाद उनके सिर के सारे बाल काटकर गंजा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बिसौली के गांव पिदारा निवासी राजपाल की पत्नी सीमा के ताऊ का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह चाहती थीं कि अंतिम बार ताऊ को देख लें, इसलिए उनके घर जाने की तैयारी कर रही थीं। राजपाल ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद वह जाने के लिए घर से बाहर निकलने लगीं तो वह चौखट से खींच लाया। कमरे में बंदकर पीटा। इसके बाद कैची से सिर के सारे बाल काट दिए।

वह चीखती रही, मगर परिवार व पड़ोस के लोग बचाने नहीं आए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। सीमा ने किसी तरह बंधन छुड़ाए, मगर दहशत में घर से बाहर नहीं निकल सकीं। शनिवार शाम को उन्होंने हिम्मत की। परिवार के अन्य सदस्यों की निगाहों से बच कर वह बाहर निकल गईं। करीब पांच किमी दूर पनौड़ी गांव तक पैदल गईं। वहां रहने वाले फूफा गजराम के पास जाकर पूरा घटनाक्रम बताया।

रविवार को उन्होंने सीमा के मायके वालों व अन्य रिश्तेदारों से बात की। समझौते की कोशिश भी हुई, मगर सीमा ने लौटकर जाने से इन्कार किया तो मुकदमा दर्ज कराने के लिए सभी राजी हो गए। सोमवार को सीमा थाने गईं और आरोपित के खिलाफ मानहानि, लज्जाभंग, उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया। दोपहर को राजपाल के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

- पंकज लवानिया, कोतवाल बिसौली 

chat bot
आपका साथी