उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण बोले, भाजपा गंगा जैसी, चाहे जो डुबकी लगाए पवित्र हो जाए

UP Cabinet Minister Laxmi Narayan यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर योजनाओं का बखान करने आए जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण विपक्षियों पर खूब तंज कसे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस और सपा को आड़े हाथ लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:06 PM (IST)
उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण बोले, भाजपा गंगा जैसी, चाहे जो डुबकी लगाए पवित्र हो जाए
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर दिया बयान

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Cabinet Minister Laxmi Narayan : यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर योजनाओं का बखान करने आए जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण विपक्षियों पर खूब तंज कसे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस और सपा को आड़े हाथ लिया। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में शामिल कराने के सवाल पर उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी तो गंगा की तरह पवित्र है, यहां जो आएगा पवित्र हो जाएगा।

कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में किसानों के सवाल पर उप्र सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहाकि भाजपा सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ किया। कहाकि किसान और देश आज जो परेशान है उसकी वजह कांग्रेस है। वहीं उन्होंने कहाकि सपा हमारे मामले क्या देखेगी। अखिलेश यादव पहले अपने चाचा से झगड़े का निपटारा कर लें, अपनी मम्मी और पापा के बीच जो झगड़ा चल रहा है, उसे निपटा लें। इस पर उनसे सवाल किया गया कि वह शिवपाल यादव को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे, इस पर वह बोले कि भाजपा तो गंगा जैसी है, यहां जो आएगा डुबकी लगाएगा पवित्र हो जाएगा।

लाभार्थियों तक सीधा लाभ पहुंचा रही योगी सरकार : उप्र सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी रविवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी दीपा रंजन के साथ रविवार को बदायूं क्लब में आयोजित एनएफएसएम आयल सीड्स एवं इन-सीटू मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी का मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण कर उपकरणों एवं उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से उन्नति कर रहा है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उन्नति के पांच रास्ते हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, यातायात का साधन सड़क परिवहन और रोजगार। कोरोना जैसी आपदा पहली बार आई, जब साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक पूरी दुनिया में बंद हो गए। ऐसी स्थिति का भारत में बड़ी हिम्मत के साथ मुकाबला किया। इस दौरान एक विपक्षी का भी मुंह नहीं खुल पाया। सभी के खाने-पीने की व्यवस्था सरकार ने की।

किसी के पास राशन कार्ड ना भी हो फिर भी उसे खाद्यान्न उपलब्ध कराया। कोई भी भूखा न रहने पाए। इससे पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, सीवीओ डाॅ. अरुण कुमार जादौन, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी