सांसद अरूण सागर बोले- साढ़े चार साल में हुआ ऐतिहासिक विकास, किसानों का कर्ज किया माफ, वृद्धाओं को दी पेंशन, बेटियों के हाथ किए पीले

UP Government Report Card शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर ने रविवार को विधायक मानवेंद्र सिंह व चेतराम के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में उन्होंने छह पृष्ठों की पुस्तिका वितरित कर सभी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:56 PM (IST)
सांसद अरूण सागर बोले- साढ़े चार साल में हुआ ऐतिहासिक विकास, किसानों का कर्ज किया माफ, वृद्धाओं को दी पेंशन, बेटियों के हाथ किए पीले
सांसद अरूण सागर बोले- साढ़े चार साल में हुआ ऐतिहासिक विकास

बरेली, जेएनएन। UP Government Report Card: शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर ने रविवार को विधायक मानवेंद्र सिंह व चेतराम के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में उन्होंने छह पृष्ठों की पुस्तिका वितरित कर सभी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद अरुण सागर ने कहा कि साढ़े चार साल में एतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने खासकर कृषि, शिक्षा, विकास, आवास आदि योजनों के बारे में बताया। कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत 443599 कृषको के खाते में कुल 700 करोड़ 61 लाख रूपये की धनराशि भेजी गयी है। फसल ऋण मोचन योजना के 78 हजार कृषको के खाते में 477 करोड़ ऋण माफी की गयी है।

इसके अलाव 471 सोलर सिंचाई पम्प, 573789 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 109856 कृषको को 29 करोड़ 13 लाख फसल बीमा से लाभानान्वित किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2565 जोड़ो को 1366.495 लाख, वृद्धावस्था पेशन योजना में 103915 लाभार्थियों को 21985.38 लाख, दिव्यांग पेशन में 21995 लाभार्थियों को 5960.835 लाख, कन्या सुमंगला योजना में 9356 लाभार्थियों को 71 करोड़ 63 लाख 49 हजार, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 46 लाभार्थियों को 5 लाख 12 हजार की मदद दी गई।

सासंद ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत स्वरोजगार, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, 1069 ग्राम पंचायतों में 340523 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण तथा 761 ग्राम पंचायत भवन निर्माण की जानकारी दी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना प्रधानमंत्री वंदना योजना, कोविड-19 टीकाकरण, गो आश्रय केंद्र, पौधारोपण आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी