UP Government ने बरेली मंडल का धान खरीद लक्ष्य घटाया, जानिये क्या रही लक्ष्य घटाने की वजह

Paddy Procurement in Bareilly बेमौसम हुई बारिश से जहां किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं धान की फसल भी प्रभावित हुई है।पूर्व निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत भी खरीद न हो पाने व खरीद के केवल दो माह शेष रह जाता देख शासन ने लक्ष्य घटाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:09 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:09 PM (IST)
UP Government ने बरेली मंडल का धान खरीद लक्ष्य घटाया, जानिये क्या रही लक्ष्य घटाने की वजह
उप सचिव की ओर से खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

बरेली, जेएनएन। Paddy Procurement in Bareilly : बेमौसम हुई बारिश से जहां किसानों को जमकर नुकसान हुआ है। वहीं धान की फसल भी प्रभावित हुई है। शासन से पूर्व निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत भी खरीद न हो पाने व खरीद के केवल दो माह शेष रह जाता देख शासन ने मंडल के खरीद लक्ष्य को घटाया है। मंडल को मिले 11 लाख टन के लक्ष्य को घटाकर पिछले वर्ष का लक्ष्य नौ लाख टन किया है। उप सचिव की ओर से खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

एक अक्टूबर से प्रदेश के पश्चिम के जिलों में धान की खरीद शुरू हो गयी थी। पहले चरण में बरेली मंडल में 287 केंद्र खोले गए। धान खरीद का लक्ष्य प्रदेश सरकार द्वार बरेली मंडल को 11,03,900 मीट्रिक टन का मिला। इस लक्ष्य को 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश थे। कमिश्नर के निर्देशन में मीटिंग कर 129 केंद्र और खुले गए। 15 अक्टूबर के बाद जब धान कटान शुरू हुआ तो बीच-बीच में हल्की-हल्की बारिश धान के कटान को प्रभावित करती रही। 19 अक्टूबर से बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश ने चार दिन तक कहर मचाया। इसके बाद तीन दिन तीन बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई।

बरेली जिले के करीब ढाई सौ गांव बाढ़ की चपेट में आए। उस बाढ़ के पानी ने धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। खेतों में कटे पड़े धान पूरी तरह से चौपट हो गए। धान की फसल को अधिक नुकसान हुआ। जिससे धान खरीद भी प्रभावित हो गई। बरसात के कारण केंद्रों पर खराब धान पहुंचा। जिसे खरीदने से मना कर दिया गया। दो महीने में 4.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाई है। इसलिए प्रदेश सरकार ने बरेली मंडल की धान खरीद को कम कर दिया। शासन ने अब 11,03,900 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य घटाकर 9 लाख कर दिया है।

chat bot
आपका साथी