यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना बाेले- संपूर्ण समाज का सिरमौर है ब्राह्मण समाज

ब्राह्मण समाज की ओर से परशुरामधाम में आशीर्वाद और आभार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सनातन मूल्यों के साथ हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाने का कार्य किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:53 AM (IST)
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना बाेले- संपूर्ण समाज का सिरमौर है ब्राह्मण समाज
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना बाेले- संपूर्ण समाज का सिरमौर है ब्राह्मण समाज

 बरेली, जेएनएन।  ब्राह्मण समाज की ओर से परशुरामधाम में आशीर्वाद और आभार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सनातन मूल्यों के साथ हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाने का कार्य किया। ब्राह्मण समाज त्याग तपस्या के बल पर संपूर्ण समाज का सिरमौर है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण पूज्य थे, हैं और रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष राजाराम मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों ने कभी स्वयं सत्ता की कामना नहीं की, लेकिन सत्ता का संचालन कभी ब्राह्मणों के बिना संभव भी नहीं हुआ।

उन्होंने समाज की विधानसभा चुनाव में भागीदारी की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विजय पाठक, महानगर अध्यक्ष डा. संजय पाठक, राजकमल वाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले मुख्य अतिथि, भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली के महंत सत्यदेव पांडेय व संस्था के संस्थापक राजाराम मिश्र व भगवान परशुराम व मां दुर्गा के विग्रह पर माल्यार्पण किया।

जिला महामंत्री राकेश कुमार पांडेय ने भगवान परसुरमाष्टकम से भगवान की स्तुति की। वित्त मंत्री ने राजाराम मिश्र, महंत सत्यदेव पांडेय, कृपा सागर मिश्र को अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने वित्त मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ल, नमित दीक्षित, डा. कृष्ण कुमार शुक्ल, सुमित चतुर्वेदी, हरिशरण वाजपेयी, केशव चंद्र, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी