UP Assembly Election 2022 : बरेली की नौ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस की 16 महिला नेताओं ने किया आवेदन

UP Congress News लड़की हूं लड़ सकती हूं तूफानों से भिड़ सकती हूं। कमजोर नहीं दुर्गा हूं मैं जो चाहे कर सकती हूं..के साथ महिला मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं की टिकट में हिस्सेदारी की घोषणा की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:54 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : बरेली की नौ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस की 16 महिला नेताओं ने किया आवेदन
विधानसभा चुनावों में 40 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

बरेली, जेएनएन। UP Congress News : लड़की हूं लड़ सकती हूं, तूफानों से भिड़ सकती हूं। कमजोर नहीं दुर्गा हूं मैं, जो चाहे कर सकती हूं..। के साथ महिला मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं की टिकट में हिस्सेदारी की घोषणा की है। इससे पहले यह 33 प्रतिशत था, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा ही किया गया था। वर्तमान में महानगर, जिले की इकाई में कुल 1682 पदाधिकारी है। जिसमे से 160 के करीब महिलाओं की संख्या है। जो कुल संख्या के 10 प्रतिशत के करीब है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि डा. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान संगठन के साथ प्रत्याशी चयन में महिलाओं को 35 फीसदी सीटें देने का लक्ष्य रखा गया था। कांग्रेस नारी सशक्तिकरण पर केवल बात नहीं बल्कि काम करती है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि जिले की नौ विधानसभा सीट के लिए कुल 52 आवेदन अभी तक प्राप्त हुए हैं। जिसमें से कुल 16 महिलाओं ने विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन किया है।

कार्यालय से लेकर सड़क तक मनाया जश्नः प्रियंका गांधी द्वारा मंगलवार को लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए श्यामगंज स्थित चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने एक दूसरे मिठाई खिलाई। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन कर पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के फैसले का स्वागत करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाने के बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, प्रो. चारू मेहरोत्रा, योगेश जौहरी, कुमकुम शर्मा, संगीता कौशल, सुचित्रा सिंह आदि रहे।

कांग्रेस नेता प्रो. चारू मेहरोत्रा का कहना है कि अभी तक सभी पार्टी केवल वादा करती रहीं। केवल कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। प्रदेश प्रभारी इसके लिए प्रशंसा की पात्र हैं। उन्होंने इतना साहसिक कदम उठाया जो कि महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। आगे आने वाले चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे महिलाओं की सक्रियता भी बढ़ेगी।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने बताया कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ इस बार पार्टी जनता के बीच जाएंगी। महिलाओं को आगे लाने का जो फैसला है उसको लेकर महिलाओं में काफी जोश व खुशी है। प्रिंयका जी के निर्णय का सभी ओर स्वागत किया जा रहा है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा। महिलाएं पार्टी के साथ और जुड़ेंगी। डा. नीतू शर्मा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जो महिलाओं को आगे लाते हुए 40 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह सराहनीय है। कांग्रेस पार्टी चाहती है नारी सशक्तीकरण हो, पहले भी कांग्रेस ने ही महिलाओं को आरक्षण व हिस्सेदारी का काम किया था। प्रियंका जी के निर्णय से अन्य पार्टियां घबराई हुई हैं। इस निर्णय से महिलाएं खुश हैं। 

सुप्रिया ऐरन ने बताया कि महिलाओं को पंचायती राज में राजीव गांधी जी ने 33 प्रतिशत नगर निगम समेत अन्य चुनावों में आरक्षण दिया था। जिसके चलते हर ओर महिलाएं देखने को मिल रही है। प्रियंका जी ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है। जिसे अन्य पार्टियों को भी सोचना पड़ेगा। यही नहीं कांग्रेस पार्टी ने ही इंदिरा जी के रूप में देश को पहली प्रधानमंत्री दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी का कहना है कि प्रियंका गांधी द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने और संगठन से लेकर सरकार बनने पर उनकी पूरी भागीदारी रहने के ऐलान के बाद से भाजपा से लेकर सपा, बसपा समेत अन्य दल इस निर्णय पर कटाक्ष कर रहे हैं जो उनकी महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। 

chat bot
आपका साथी