UP Budget 2021 : बरेली के जनप्रतिनिधि बोले- सबके हित में बजट, किसानों से लेकर युवाओं तक सभी का रखा ख्याल

UP Budget 2021 ऐतिहासिक बजट है। किसानों का ध्यान रखा गया है। ओडीओपी एमएसएमई के लिए भी घोषणा की गई। हवाई मार्ग को जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। यह बजट सबके हित में है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 01:50 PM (IST)
UP Budget 2021 : बरेली के जनप्रतिनिधि बोले- सबके हित में बजट, किसानों से लेकर युवाओं तक सभी का रखा ख्याल
UP Budget 2021 : जनप्रतिनिधि बोले- सबके हित में बजट, किसानों से लेकर युवाओं तक सभी का रखा ख्याल

बरेली, जेएनएन। UP Budget 2021 : ऐतिहासिक बजट है। किसानों का ध्यान रखा गया है। ओडीओपी, एमएसएमई के लिए भी घोषणा की गई। हवाई मार्ग को जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। यह बजट सबके हित में है। विकास योजनाओं को गति मिलेगी। -राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, बिथरीचैनपुर विधायक

बजट में किसानों और स्वास्थ्य के लिए विशेष पैकेज दिया गया है। छोटे व्यापारियों को भी महत्व दिया गया। उच्च वर्ग के साथ मध्यम वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरूर है। बहुत लंबे समय के बाद ऐसा बजट आया है। इससे सबका भला होगा। -केसर सिंह, नवाबगंज विधायक

जन कल्याणकारी घोषणाओं के साथ यह बजट सभी वर्गों के लिए सौगात लाया है। चिकित्सा और शिक्षा को खास महत्व दिया गया। हमारी सरकार सभी वर्गों से जुड़े लोगों के विकास के लिए मजबूत धरातल तैयार कर रही है।

-डॉ. अरुण कुमार, शहर विधायक

बजट सबके हित में है। शिक्षा, चिकित्सा और उद्यम पर केंद्रित बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों और श्रमिकों के लिए विशेष प्रयास बजट में नजर आया है। युवाओं और महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है।

-बहोरन लाल मौर्य, भोजीपुरा विधायक

स्मार्ट सिटी के लिए बजट की घोषणा की गई। मंडलों में खाद्य पदार्थ जांच के लिए लैब दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डों के लिए बजट आवंटन हुआ। आधारभूत संरचना भी मजबूत की जा रही है।

-डॉ. डीसी वर्मा, मीरगंज विधायक

यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। अभ्युदय योजना के छात्र, चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे को लेकर घोषणा की गई। किसानों और श्रमिकों का खास ख्याल रखा गया। -छत्रपाल गंगवार, बहेड़ी विधायक

किसानों के लिए सरकार सोचती है। बजट में इसकी झलक है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सौगात दी गई है। शिक्षा, चिकित्सा, उद्यम क्षेत्र के साथ सर्वागीण विकास का बजट है। - डॉ. श्याम बिहारी, फरीदपुर विधायक

बरेली के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 200 करोड़ का एलान किया गया। इससे विकास के लिए आयाम बनेंगे। बजट प्रदेश में किसानों और श्रमिकों के लिए लाभदायक है। छात्रों को टैबलेट देना प्रस्तावित किया गया है। - धर्मपाल गंगवार, आंवला विधायक

chat bot
आपका साथी