UP Budget 2021 Farmers News : रियायती ऋण मिलने की बात सुनकर किसान बोले- बजट अच्छा है लेकिन धरातल पर उतरें योजनाएंं

UP Budget 2021 News प्रदेश सरकार ने अपने बजट में किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। किसानों के लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना शुरू करने के साथ ही मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बजट आवंटित किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 08:33 AM (IST)
UP Budget 2021 Farmers News : रियायती ऋण मिलने की बात सुनकर किसान बोले- बजट अच्छा है लेकिन धरातल पर उतरें  योजनाएंं
UP Budget 2021: रियायती ऋण मिलने की बात सुनकर किसान बोले- बजट अच्छा है लेकिन धरातल पर उतरेंं योजनाएंं

बरेली, जेएनएन। UP Budget 2021 News : प्रदेश सरकार ने अपने बजट में किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। किसानों के लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना शुरू करने के साथ ही मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बजट आवंटित किया है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश बजट में किसानों के लिए किए गए प्रावधानों से किसानों ने राहत की उम्मीद जताई है। ब्लाक स्तर पर कृषि उत्पादक संगठनों की स्थापना के साथ निश्शुल्क पानी की घोषणा की गई है। वहीं किसानों को रियायती दर पर लोन देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए की गई इन घोषणाओं से किसान गदगद हैं। किसानों ने खुलकर अपनी राय रखी।

प्रदेश सरकार के बजट में किसानों को रियायती दर पर ऋण दिए जाने की घोषणा वित्त मंत्री ने की है। इससे किसानों को काफी सहूलियत होगी। -नन्नू लाल, किसान

बजट में सरकार ने किसानों के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं की हैं। किसानों को उनकी फसल के लिए एमएसपी की गारंटी भी दी जानी चाहिए। -हेतराम मौर्य, किसान

बजट में किसानों को मुफ्त पानी दिए जाने की घोषणा की गई है। यह काफी लाभकारी होगी। हालांकि कई योजनाएं घोषणाओं तक ही सीमित रह जाती हैं। -इरफान खां, किसान

बजट में कृषि उत्पादक संगठनों की स्थापना किए जाने की बात कही गई है। इससे किसानों को अपनी फसलों के विपणन में सुविधा होगी। - अजरुन सिंह यादव, किसान

सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त व डीजल सस्ता किया जाना चाहिए। पट्टेदारों व बंटाईदारों के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना कल्याण योजना फायदेमंद होगी। - डॉ. रवि नागर, मंडल अध्यक्ष किसान एकता संघ 

chat bot
आपका साथी