UP Board Result 2021 : रिजल्ट देख छलके आंसू, बाेला- पापा ने कभी गरीबी का एहसास ही नहीं होने दिया...

UP Board Result 2021 कभी-कभी वह समय भी आया जब घर में सुबह को रोटी बनी और रात को खाने में क्या बनेगा इसके बारे में सोचना पड़ता था। लेकिन गरीबी से जूझते हुए भी पापा ने कभी यह महसूस ही नहीं होने दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:51 PM (IST)
UP Board Result 2021 : रिजल्ट देख छलके आंसू, बाेला- पापा ने कभी गरीबी का एहसास ही नहीं होने दिया...
UP Board Result 2021 : रिजल्ट देख छलके आंसू, बाेला- पापा ने कभी गरीबी का एहसास ही नहीं होने दिया...

बरेली, जेएनएन। UP Board Result 2021: कभी-कभी वह समय भी आया जब घर में सुबह को रोटी बनी और रात को खाने में क्या बनेगा इसके बारे में सोचना पड़ता था। लेकिन, गरीबी से जूझते हुए भी पापा ने कभी यह महसूस ही नहीं होने दिया। घर में किसी चीज का इंतजाम हो न हो पर कापी-किताबें दिलाने में उन्होंने देरी नहीं की।

जय नारायण स्कूल में 12वीं के छात्र विकास मौर्य ने 85.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। पिता सोमपाल जोगी-नवादा में कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। विकास ने बताया कि पापा जितना दिन भर में कमाते हैं उसका 80 फीसदी वह हमारी पढ़ाई में लगा देते हैं। वह कहते हैं यह समय पढ़ाई करने का है। अगर गरीबी की स्थिति को देख पढ़ाई से समझौता कर लिया तो जिंदगी की राहें बहुत मुश्किल हो जाएंगी। पापा का सपना है कि उनके सभी बच्चे अधिकारी बनें। सिर्फ उसी को पूरा करने के लिए मेहनत किए जा रहे हैं। जो सुख पापा ने हमारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए त्याग दिया। अब उस सुख को पाकर पापा को देना है।

chat bot
आपका साथी