यूपी : शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा, कि फेरों पर खड़ी होकर बोली- चाहे जो हो जाए नहीं करूंगी शादी, जानिए फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी की रस्में निभाते वक्त दुल्हन काे कुछ ऐसा दिख गया कि वो फेरों पर उठकर खड़ी हो गई। जिसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इनकार करते ही दोनो पक्ष के रिश्तेदार सहित अन्य मेहमान सकते में आ गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:43 PM (IST)
यूपी : शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा, कि फेरों पर खड़ी होकर बोली- चाहे जो हो जाए नहीं करूंगी शादी, जानिए फिर क्या हुआ
यूपी : शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा, कि फेरों पर खड़ी होकर

बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी की रस्में निभाते वक्त दुल्हन काे कुछ ऐसा दिख गया कि वो फेरों पर उठकर खड़ी हो गई। जिसके बाद उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इनकार करते ही दोनो पक्ष के रिश्तेदार सहित अन्य मेहमान सकते में आ गए। जिसके बाद उन्होंने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं मानी।

माला उझानी कोतवाली के मानकपुर गांव का है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता कासगंज के गांव गढ़ी पिचाई में रहने वाले एक युवक से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद निर्धारित तिथि पर बैंडबाजों के साथ दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा। जहां पर लड़की के पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया।शादी की रस्में निभाई जाने लगी।

तड़के फेरे निभाने की रस्म आई। दूल्हा दुल्हन को बुलाया गया।फेरों की रस्म निभाने से पहले दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे की एक आंख छोटी बताकर फेरे लेने से इनकार कर दिया।यह सुन सब सन्न रह गए। शादी समारोह स्थल पर कुछ पलों के लिए सन्नाटा छा गया। जिसके बाद दोनों परिवारों के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की।

लेकिन दुल्हन नहीं मानी।काफी देर तक मान मनौव्वल चलने के बाद सुबह मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गया।मामले में पुलिस ने लड़की का पक्ष जानने के लिए उससे बात की।जिस पर लड़की ने लड़के की आंख छोटी होने से शादी करने से साफ मना कर दिया।जिसके बाद दोनों पक्षों ने रजामंदी से एक दूसरे का सामान वापस कर दिया।इसके बाद बिना दुल्हन की बरात वापस हो गई। 

chat bot
आपका साथी