UP Assembly Elections 2022 : बरेली डीएम ने बीएलओ के खिलाफ लिया एक्शन, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, जानिए क्या रही वजह

UP Assembly Elections 2022 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को देखते हुए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2021 के तहत शनिवार को आयोजित विशेष कैंप के दौरान जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 124 बरेली के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:50 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : बरेली डीएम ने बीएलओ के खिलाफ लिया एक्शन, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, जानिए क्या रही वजह
UP Assembly Elections 2022 : बरेली डीएम ने बीएलओ के खिलाफ लिया एक्शन

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Elections 2022 : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को देखते हुए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2021 के तहत शनिवार को आयोजित विशेष कैंप के दौरान जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 124 बरेली के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 206 मौलाना आजाद इंटर कालेज के बीएलओ अमित शर्मा का मतदाता पुनरीक्षण कार्य सही नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी करने का आदेश दिए।

बूथ संख्या 27, 28 पर 18-19 आयु वर्ग के मात्र 0.5 फीसद वोट बनाने पर असंतोष व्यक्त किया। बूथ 29 पर बीएलओ आलोक सक्सेना अनुपस्थित पाए जाने पर चेतावनी दी। गुरु नानक रिक्की सिंह इंटर कालेज में 18-19 आयु वर्ग के 0.5 फीसद से कम वोट पाए जाने पर असंतोष जताया। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने विधानसभा 119 मीरगंज में बूथ देखे। भोजीपुरा में बूथ संख्या 150 प्रावि माधोपुर की बीएलओ श्वेता गोयल के नहीं होने पर चेतावनी दी। भोजीपुरा में बूथ संख्या 148 के बीएलओ सफा खान का कार्य अच्छा पाया गया।

कमिश्नर से मिला सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल, की शिकायत

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में कमिश्नर आर रमेश कुमार से मिलने पहुंचा। उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष की शिकायत मंडलायुक्त से की। उन्होंने सुधार लाए जाने की मांग की। आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में योगेश यादव, संजीव यादव, शमीम अहमद, शेर सिंह गंगवार, शिव प्रताप, राहुल कश्यप मौजूद रहे।

छात्राें के लिए निकाली मतदाताा जागरूकता रैली 

पीजीआइ आफ मैनेजमेंट के बीएड छात्रों ने शनिवार को ग्राम गोपालपुर नगरियां में मतदाता जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्रों ने ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी और मतदान के महत्व को समझाया। छात्रों ने गांव में विभिन्न स्थानों पर लोगों को एकत्रित करके नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। छात्रों ने स्थानीय विद्यालयों का भी भ्रमण किया और मतदाता जागरूकता विषय पर अनेक कार्यक्रम किए। इस अवसर पर डा. प्रवीण रस्तोगी, संजीव शर्मा, प्राची पाठक, वेद प्रकाश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी