UP Assembly Elections 2022 : अलीगढ़ बसपा को-आर्डिनेटर सूरज सिंह को मिली बरेली मंडल की जिम्मेदारी,

UP Assembly Elections 2022 बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडल में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:25 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : अलीगढ़ बसपा को-आर्डिनेटर सूरज सिंह को मिली बरेली मंडल की जिम्मेदारी,
UP Assembly Elections 2022 : अलीगढ़ बसपा को-आर्डिनेटर सूरज सिंह को मिली बरेली मंडल की जिम्मेदारी,

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Elections 2022 : बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडल में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। बरेली मंडल का जिम्मा अलीगढ़ से बसपा को-आर्डिनेटर सूरज सिंह को मिला है।

दरअसल, सूरज सिंह बरेली मंडल में लोकसभा चुनाव के दौरान भी राजनीतिक तैयारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें बरेली मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाने की मुख्य वजह यह भी है कि क्षेत्रीय राजनीतिक और भौगोलिक स्थितियों को वह किसी अन्य वरिष्ठ नेता से ज्यादा बेहतर समझते हैं। वहीं जल्द बरेली के तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय में बरेली समेत चारों जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। इसमें आगामी चुनाव को लेकर बसपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे पार्टी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने अधिक से अधिक वोट हासिल कर सकें।

26 नवंबर को जिला कार्यकारिणी की बैठक 

चुनावी माहौल गर्म होने के बीच बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की अगली बैठक तय हो गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह के मुताबिक 26 नवंबर को जिले के पदाधिकारी पूर्व में मिले दिशा-निर्देश के मुताबिक जिले में संगठन स्तर पर जिम्मेदारी बांटी जाएगी। इसमें सेक्टर, बूथ व जोन स्तर की जिम्मेदारी देते हुए चुनावी तैयारी शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी