UP Assembly Election 2022 : बरेली में अफसरों ने थानेदारों से मांगी असलहे धारियों की सूची, जारी किया ये फरमान

UP Assembly Election 2022 आगामी चुनाव की तैयारियों के चलते प्रशासन काफी सक्रिय है। अब अधिकारियों ने दो से अधिक लाइसेंस जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। एडीएम सिटी डा.आरडी पांडेय ने थाना वार लाइसेंस धारकों की सूची मांगी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:55 PM (IST)
UP Assembly Election 2022 : बरेली में अफसरों ने थानेदारों से मांगी असलहे धारियों की सूची, जारी किया ये फरमान
UP Assembly Election 2022 : बरेली में अफसरों ने थानेदारों से मांगी असलहे धारियों की सूची, जारी किया ये फरमान

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : आगामी चुनाव की तैयारियों के चलते प्रशासन काफी सक्रिय है। अब अधिकारियों ने दो से अधिक लाइसेंस जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। एडीएम सिटी डा.आरडी पांडेय ने थाना वार लाइसेंस धारकों की सूची मांगी है। उनके लाइसेंस निरस्त कर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

विधानसभा चुनाव जिले में दो से अधिक लाइसेंसी असलहा रखने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। बंदूक, पिस्टल आदि असलहा के लाइसेंस धारकों को दो से अधिक असलहा होने पर उन्हें जमा कराने का समय दिया गया था। यह समय बीते दिनों समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके कई लोगों ने अब तक अपने असलहा जमा नहीं कराए हैं। ऐसे लोगों को अब समय नहीं दिया जाएगा। एडीएम सिटी डा. आरडी पांडेय ने बताया कि सभी थाना वार लाइसेंस धारकों की सूची मांगी जा रही है।

इसके आधार पर पता किया जाएगा कि किस व्यक्ति पर कितने असलहों के लाइसेंस हैं। अगर उनके पास दो से अधिक लाइसेंस मिलते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। तब यह जरूरी नहीं होगा कि किस असलहे का लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध असलहा रखने पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। करीब 15 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी