बरेली में जिलाधिकारी आवास के सामने लगा दिया यूनीपोल, नगर निगम को पता ही नहीं कि परमीशन ली गई या नहीं

शहर में अवैध तरीके से यूनीपोल लगाने का काम फिर तेज हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की आपसी साठगांठ से धड़ल्ले से अवैध यूनीपोल और साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के आवास के सामने भी बेखौफ होकर अवैध तरीके से लगाए जा रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:51 PM (IST)
बरेली में जिलाधिकारी आवास के सामने लगा दिया यूनीपोल, नगर निगम को पता ही नहीं कि परमीशन ली गई या नहीं
नगर निगम अफसरों व ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा काम।

बरेली, जेएनएन। शहर में अवैध तरीके से यूनीपोल लगाने का काम फिर तेज हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की आपसी साठगांठ से धड़ल्ले से अवैध यूनीपोल और साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब तो आलम यह है कि अधिकारियों के आवास के सामने भी बेखौफ होकर अवैध तरीके से यूनीपोल लगाए जा रहे हैं।

नगर निगम में अवैध यूनिपोल, साइन बोर्ड समेत तमाम विज्ञापन साइटें लगाने के नाम पर घपले होते रहे हैं। इससे नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। कुछ महीने पूर्व पार्षदों की सक्रियता और अफसरों की सख्ती के कारण कुछ दिन यह कारोबार थमा। इधर, बीते कुछ दिनों से शहर के अधिकतर चौराहों, सड़कों के डिवाइडर खोदे देखे जा रहे हैं। विज्ञापन एजेंसी धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन कर रही है।

नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि कुछ अधिकारियों व बाबुओं के साथ साठगांठ कर ठेकेदार शहर में विज्ञापन साइटें लगा रहे हैं। इन्हें लगाने में न तो नियम का पालन हो रहा और न मानक पर खरे उतर रहे हैं। यह यूनीपोल, साइन बोर्ड केवल कमाई का साधन बन गए हैं। इन ठेकेदारों ने अब डीएम के आवास के सामने ही यूनीपोल खड़ा कर दिया है। ऐसा ही अन्य जगहों पर भी किया जा रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना है कि यूनीपोल लगाने के बारे में संबंधित विभाग से पूछा जा रहा है। अगर बिना अनुमति कोई विज्ञापन साइट लगाई गई है तो उसे तुरंत हटाया जाएगा। अवैध रूप से लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी