बरेली में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- सोनिया गांधी और मनमोहन की सरकार में हावी रहे बिचौलिये, नहीं हुआ विकास

Union Minister of State BL Verma attacked on Congress in Bareilly शिक्षक दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बरेली पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नारा दिया कि ‘सौ में 60 हमारा है 40 में बाकी सारा है’।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 06:58 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 06:58 AM (IST)
बरेली में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- सोनिया गांधी और मनमोहन की सरकार में हावी रहे बिचौलिये, नहीं हुआ विकास
बरेली में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला,

बरेली, जेएनएन। Union Minister of State BL Verma attacked on Congress in Bareilly : शिक्षक दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बरेली पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नारा दिया कि ‘सौ में 60 हमारा है, 40 में बाकी सारा है’। भाजपा पार्टी की वोट रणनीति स्पष्ट करने के साथ ही वह कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के शासनकाल में बुनियादी विकास भी नहीं हुए। भाजपा ने सड़क, पानी से लेकर हवाई मार्ग तक मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में बिचौलिये हावी थे। खुद राजीव गांधी मंच से बेहिचक कहते थे। आज राहुल गांधी कहते है कि किसानों को दो हजार रुपये कम दिए जा रहे हैं। उनकी सरकार ने किसानों को कभी दो सौ रुपये भी नहीं दिए। सपा परिवार वाद की पार्टी है। उन्होंने कल्याण सिंह की तुलना योगी आदित्यनाथ से करते हुए कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भागते थे। अब योगी सरकार में भी ऐसा ही हुआ है।

निर्मल रिसार्ट में सांसद संतोष गंगवार और विधायकों की मौजूदगी में सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद हुआ। भाजपा पांच सितंबर से प्रदेश भर में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। रविवार को 18 शहरों में यह सम्मेलन हुआ। वाराणसी में सम्मेलन को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित किया। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज में और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। बीएल वर्मा के बरेली आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत रामगंगा नदी के पुल पर ही किया। फिर 50 गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ निर्मल रिसार्ट पहुंचे। चूंकि वह शिक्षक दिवस के मौके पर आए थे, उन्होंने 12 शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

योगी सरकार की उपलब्धि गिना गए :

- 4.25 लाख युवाओं को बिना किसी भाई-भतीजावाद के नौकरी दी गईं।

- 25 लाख युवाओं को एक जिला एक उत्पाद के तहत नौकरी दी

- 2016 की तुलना में डकैती में 70 फीसद, लूट में 65 फीसद, अपहरण में 50 फीसद कमी आई।

- एंटी रोमियो स्क्वायड ने 10 हजार छेड़खानी के मामले दर्ज कराए।

- 15 हजार किमी से अधिक की सड़कें और 520 पुलाें का निर्माण कराया गया

भाजपा काल का विकास लाेगों को दिख रहा

शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा काल का विकास लाेगों को दिख रहा है। बरेली में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि स्मार्ट सिटी में चयनित कराने से लेकर अब जमीन पर निर्माण कराने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। लोग खुद फर्क महसूस कर रहे है।

chat bot
आपका साथी