केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार बोले- पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बहेड़ी के गांव मुरारपुर में बैठक कर लोगोंं के सामने मोदी व योगी सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए पंचायत चुनावों में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया। कहा भाजपा पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनाव में जीत हासिल करेगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:53 PM (IST)
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार बोले- पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी
जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशियों को की जिताने की अपील।

बरेली, जेएनएन। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बहेड़ी के गांव मुरारपुर में बैठक कर लोगोंं के सामने मोदी व योगी सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए पंचायत चुनावों में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया।

वार्ड 11 जिला पंचायत पद के प्रत्याशी चौधरी गजेंद्र सिंह के समर्थन में हुई सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंंने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और सीएम योगी की कमर्ठता का विपक्षी दलों के पास कोई जवाब नहींं है।

विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी जिला पंचायत प्रत्याशी चौधरी गजेंद्र सिंह के लिए ग्राम डांडिया नगला जोखनपुर मित्तूपुर बाजपुर नान कार गोटिया रामनगर में सभाएं की। उनके साथ जयेंद्र पाल सिंह सुरेश गंगवार अरुण कुमार महेश शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी