बरेली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- कांग्रेस बिना अध्यक्ष की पार्टी, प्रियंका खास मुद्दों पर ही करती हैं राजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बरेली पहुंचे। प्रदेश में पार्टी की ओर से विधान सभा चुनाव के सह प्रभारी व ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी और इसकी महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:10 AM (IST)
बरेली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- कांग्रेस बिना अध्यक्ष की पार्टी, प्रियंका खास मुद्दों पर ही करती हैं राजनीति
बरेली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- कांग्रेस बिना अध्यक्ष की पार्टी, प्रियंका खास मुद्दों पर ही करती हैं राजनीति

जागरण संवाददाता, बरेली: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को बरेली पहुंचे। प्रदेश में पार्टी की ओर से विधान सभा चुनाव के सह प्रभारी व ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी और इसकी महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहती है, लेकिन उनका कोई अध्यक्ष ही नहीं है। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल खास मुद्दों की ही राजनीति करती हैं। महंगाई के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बढ़े सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और कोविड का हवाला देते हुए कहा कि संक्रमण की वजह से अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा। उन्होंने प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बरेली पहुंचे।

ग्रामीण इलाकों का करें विकास, हर बूथ पर बनाएं पन्ना प्रमुख

भाजपा सिविल लाइंस कार्यालय मे तीन चरण में बैठक हुई। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जिले में भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ चुनाव पर मंथन किया। बैठक में भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डा. उमेश गौतम, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत व पालिका के चेयरमैन व सभी निकायों के सदस्यों के साथ चर्चा की और विधायकों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने पर भी जोर दिया।

ये रहे मौजूद

प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला अध्यक्ष वीरसिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, रविन्द्र सिंह राठौर, सोमपाल शर्मा, डा. नरेंद्र गंगवार, वीरपाल गंगवार, प्रशांत पटेल, अजय सक्सेना, राज अग्रवाल, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी