बदायूं में मामा ने किया छह साल की भान्जी से दुष्कर्म, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने सिखाया सबक

Uncle Molestated with Innocent Niece in Badaun बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के साथ उसके रिश्ते के मामा ने जंगल ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इससे वह घायल हो गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM (IST)
बदायूं में मामा ने किया छह साल की भान्जी से दुष्कर्म, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने सिखाया सबक
बदायूं में मामा ने किया छह साल की भान्जी से दुष्कर्म, पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने सिखाया सबक

बरेली, जेएनएन। Uncle Molestated with Innocent Niece in Badaun : बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के साथ उसके रिश्ते के मामा ने जंगल ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इससे वह घायल हो गई। जंगल से किसी तरह घर पहुची तो उसकी हालत देखकर स्वजन सन्न रह गए। स्वजन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोपित की तलाश में जुट गए। पुलिस के पहुँचने से पहले स्वजन व गांव के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

इसी दौरान पुलिस पहुँच गई और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने बच्ची को प्राथमिक उपचार कराकर मेडिकल के लिए भेजा है। बताते हैं कि गांव में एक शादी थी जिसमें आरोपित आया था। वह बच्ची की चाची का भाई है। मामले में बच्ची के पिता ने आरोपित सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिया निवासी पंकज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर उझानी विजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है। 

chat bot
आपका साथी