Umrah Yatra 2021 News : उमराह जाने वालों के लिए खुशखबरी, वीजा मिलना हुआ शुरु, 10 अगस्त से जा सकेंगे सऊदी

Umrah Yatra 2021 News उमराह पर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उमराह के लिए सोमवार से वीजा मिलना शुरू हो गया है। उमराह के लिए सऊदी अरब में 10 अगस्त से आने के लिए इजाजत मिली है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:50 PM (IST)
Umrah  Yatra 2021 News : उमराह जाने वालों के लिए खुशखबरी, वीजा मिलना हुआ शुरु, 10 अगस्त से जा सकेंगे सऊदी
Umrah 2021 News : उमराह जाने वालों के लिए खुशखबरी, वीजा मिलना हुआ शुरु, 10 अगस्त से जा सकेंगे सऊदी

बरेली, जेएनएन। Umrah Yatra 2021 News : उमराह पर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उमराह के लिए सोमवार से वीजा मिलना शुरू हो गया है। उमराह के लिए सऊदी अरब में 10 अगस्त से आने के लिए इजाजत मिली है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी हज यात्रा रद्द कर दी गई थी, लेकिन उमराह पर जाने के लिए वहां की सरकार ने इजाजत दी है।

सऊदी अरब ने एक मुहर्रम 1443 हिजरी से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उमराह यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें दुनियाभर के मुल्कों को सशर्त अनुमति उन देशों को दी गई हैं जहाँ से सीधी उड़ाने सऊदी अरब के लिये खुली हुई हैं।भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, तुर्की, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और नौ अन्य देशों से लोग सीधे सऊदी नहीं जा सकेंगे। यहां के लोगों को लेबनान या किसी तीसरे देश में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन की आवश्यकता होगी। भारत से जाने वाले दुबई में क्वारंटाइन होंगे। उन्हें कोरोना वेक्सीन की दो डोज़ लगी होना चाहिए। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय द्वारा एक मान्यता प्राप्त उमराह एजेंसी के माध्यम से आने की अनुमति होगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग उमराह यात्रा पर जा सकेंगे। बच्चों को अभी उमराह यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं दी गई हैं।

उमराह एजेंसियों को 1 मुहर्रम 1443 (10 अगस्त 2021) से शुरू होने वाले प्रवेश के लिए उमराह के लिए वीजा जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है, जो 18 मार्च 2022 (15 शबान 1443 हिजरी) तक जारी रहेगा।उमराह यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले और टूर ऑपरेटर के लिये अच्छी खबर हैं, 2020 से भारत से उमराह यात्रा बन्द हैं।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने उमराह यात्रा को शर्तों के साथ खोलने का ऐलान किया हैं। भारत से सीधी फ्लाइट शुरू होने से भारत के यात्रियों को इसका फायदा होगा। 

chat bot
आपका साथी