अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो असलहा तस्कर मुखिया को बख्शा

हथियारों की तस्करी करने आए तस्करों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। शनिवार शाम कुछ तस्कर हथियारों की तस्करी करने फरीदापुर निवासी विकास के पास आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी ।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:52 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:52 AM (IST)
अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो असलहा तस्कर मुखिया को बख्शा
पुलिस ने दो तस्कर सुमित निवासी शिव शक्ति गार्डन और सूरज निवासी भीमपुर गोटियां को पकड़ लिया।

बरेली, जेएनएन। हथियारों की तस्करी करने आए तस्करों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। शनिवार शाम कुछ तस्कर हथियारों की तस्करी करने फरीदापुर निवासी विकास के पास आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी । पुलिस ने दो तस्कर सुमित निवासी शिव शक्ति गार्डन और सूरज निवासी भीमपुर गोटियां को पकड़ लिया। विकास कुर्मी व एक अन्य फरार हो गए। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस मिले। बावजूद पुलिस ने दर्ज मुकदमें में खेल कर दिया। दोनों तस्करों को आर्म एक्ट के मुकदमे मे जेल भेजा गया जबकि मुख्य आरोपित का मुकदमे में नाम ही शामिल नहीं किया गया। क्षेत्र में चर्चा आम रही कि यह लोग बदायूं से हथियार लाकर लोगों को बेचते है़ं। पुलिस दो बार विकास के घर दबिश दे चुकी है़। बावजूद मुकदमा दर्ज नही किया। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया यह फरीदापुर के रहने विकास के कहने पर आए थे। मामले की छानबीन की जा रही है़। विकास भाग गया है़। उसकी तलाश की जा रही है़।

chat bot
आपका साथी