शाहजहांपुर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात की वजह कर देगी आपको हैरान, जानिये क्या है वजह

Murder in Shahjahanpur शाहजहांपुर में जरा सी बात पर हुए विवाद में शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित का पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:25 AM (IST)
शाहजहांपुर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात की वजह कर देगी आपको हैरान, जानिये क्या है वजह
शाहजहांपुर के सीमेंट व टायल्स के व्यापारी मनीष कपूर का फाइल फोटो।

बरेली, जेएनएन। Murder in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में जरा सी बात पर हुए विवाद में शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित का पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर रही है। शहर के चौक क्षेत्र के घूरनतलैया मुहल्ला निवासी ऋषि कपूर सीमेंट व टायल्स के बड़े व्यापारी हैं। उनके छोटे भाई मनीष कपूर भी व्यापार में हाथ बंटाते थे। शनिवार रात मनीष कपूर मुहल्ले के ही दिनेश कुमार के साथ घर से बाहर टहलने गए थे। केरूगंज के बिरियागंज स्थित एक होटल में बैठे थे तभी वहां एक युवक का हाथ उनसे टकरा गया।

उस युवक ने अभद्रता की तो मनीष ने टोक दिया। जिस पर वह उनसे झगड़ने लगा। होटल से बाहर आए मनीष जब तक कुछ समझ पाते युवक ने उनके सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। गोली मनीष के सीने पर दायीं साइड में लगी। उनको राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। हत्या करने वाला कौन था यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजन से पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। 

हरदोई में संभालते थे व्यापारः मनीष की पत्नी रोली कपूर व अन्य स्वजन का हाल बेहाल है। उनके भाई ऋषि कपूर ने बताया कि दोनों की शादी को दस साल हो गए थे। उन्होंने बताया कि मनीष हरदोई सीमेंट का व्यापार संभालते थे। इसके अलावा ठेकेदारी भी करते थे। उन्होंने किसी रंजिश से इन्कार किया है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि यह लोग एक होटल में बैठे थे वहीं पर हाथ छू जाने पर विवाद हुआ है। वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द राजफाश होगा। 

chat bot
आपका साथी