Tokyo Olympic 2020 : बहेड़ी के खेतों में चलती थी सिमरनजीत की हॉकी

Tokyo Olympic 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने का जश्न यहां कुछ खास था। टीम के सदस्य सिमरनजीत सिंह के नाना के घर भांगड़ा हो रहा था सिमरा फार्म में मिठाइयां बांटी जा रही थीं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:47 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:47 AM (IST)
Tokyo Olympic 2020 : बहेड़ी के खेतों में चलती थी सिमरनजीत की हॉकी
Tokyo Olympic 2020 : बहेड़ी के खेतों में चलती थी सिमरनजीत की हॉकी

बरेली, धर्मेंन्द्र दीपक शर्मा। Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने का जश्न यहां कुछ खास था। टीम के सदस्य सिमरनजीत सिंह के नाना के घर भांगड़ा हो रहा था, सिमरा फार्म में मिठाइयां बांटी जा रही थीं। बचपन में छुट्टियां बिताने के लिए सिमरनजीत यहां आते थे। खेत को मैदान बना लेते और गेंद को नियंत्रित करने के लिए जूझ जाते।

सिमरा फार्म में रहने वाले उनके नाना सरदार मुख्त्यार सिंह व उनके भाई सरदार दर्शन सिंह सुबह से ही आसपास के लोगों से घिरे हुए थे। सबकी जुबां पर सिमरनजीत के बचपन के किस्से थे। नाना और मामा कुलजीत सिंह बताते हैं कि कुछ महीने सिमरनजीत को बहेड़ी के नेशनल पब्लिक स्कूल में भी पढ़ाया था।

इसके अलावा वह छुट्टियों में यहां आते तो जुते हुए खेतों में डंडे व गेंद को नियंत्रित करने का प्रयास करते। बाद में हाकी मिल गई तो खेत को ही मैदान बना लिया। हालांकि उस समय पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे मगर, शरारती बच्चे ने कभी सुना नहीं। दर्शन सिंह कहते हैं कि पिछले साल कोरोना काल से पहले सिमरनजीत सिंह बहेड़ी में चार दिन रहकर गए थे। तब बताया था कि हमारा एक ही लक्ष्य है, ओलिंपिक में पदक।

सिमरनजीत सिंह मेरे संसदीय क्षेत्र से है। इसका मुझे व हर क्षेत्रवासी को गर्व है। पूरी टीम इंडिया के साथ को जीत की बधाई। उम्मीद है कि सिमरनजीत सिंह से क्षेत्र की खेल प्रतिभाए प्रेरणा लेकर भारत का नाम ऐसे ही रोशन करती रहेंगी। वरुण गांधी, सांसद पीलीभीत-बहेडी ।

भारतीय टीम ने 41 साल बाद अपना सम्मान वापस पा लिया है। सिमरनजीत सिंह व टीम इंडिया को बधाई। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। इसके लिए भारतीय हाकी टीम ने लंबा संघर्ष किया है। मेहनत की है। अब हमें इस क्रम को आगे भी बरकरार रखना है। छत्रपाल सिंह गंगवार क्षेत्रीय विधायक बहेड़ी। 

chat bot
आपका साथी