Tokyo Olympic 2020 : भारतीय हॉकी टीम की जीत पर लोगों ने दिखाया उत्साह, हॉकी खिलाड़ी बोले- सिमरनजीत से बड़ी उम्मीदे

Tokyo Olympic 2020 टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को भारतीय हाकी टीम ने स्पेन को 3-0 से शिकस्त दी। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरनजीत और रुपिंदर पाल की अहम भूमिका रही।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:32 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:32 AM (IST)
Tokyo Olympic 2020 : भारतीय हॉकी टीम की जीत पर लोगों ने दिखाया उत्साह, हॉकी खिलाड़ी बोले- सिमरनजीत से बड़ी उम्मीदे
Tokyo Olympic 2020 : भारतीय हॉकी टीम की जीत पर लोगों ने दिखाया उत्साह

बरेली, जेएनएन। Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को भारतीय हाकी टीम ने स्पेन को 3-0 शिकस्त दी। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरनजीत और रुपिंदर पाल की अहम भूमिका रही। सिमरन की ओर से पहला गोल दागते ही स्थानीय हाकी खिलाड़ी व प्रेमियों के चेहरे सोने की तरह चमक उठे। उनकी फाइनल मैच तक भारत पहुंचने की उम्मीद प्रबल हो गईं।

सिमरनजीत भले ही पिछले दो मैचों में खासा प्रदर्शन न कर पाए हों। लेकिन, स्पेन के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पहला गोल दागा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंडल का मान बढ़ाया। गीता शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

14वें मिनट में सिमरन के ग्राउंड गोल से भारतीय टीम को जीत दर्ज हुई है। इस जीत से उन्होंने टीम में अपनी जगह तो पक्की की ही है साथ ही टीम के क्वाटरफाइनल में आने के दरवाजे खोले हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से सभी में पदक जीतने की आस जगी है। हसीब हुसैन, राष्ट्रीय खिलाड़ी

छोटे से शहर से निकल ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर सिमरनजीत ने देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस पारी से हाकी प्रेमियों में पदक जीतने की उम्मीदें बड़ी हैं। संजय त्यागी, राष्ट्रीय खिलाड़ी

 

chat bot
आपका साथी