Daily Horoscope : मेष और मकर के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 26 November 2021 आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ चांदी सौंदर्य प्रसाधन अन्न और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:50 AM (IST)
Daily Horoscope : मेष और मकर के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Astrologer Mukesh Mishra के अनुसार आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना समृद्धि कारक रहेगा।

Todays Horoscope 26 November 2021 : आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ, चांदी, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है। साथ ही मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। Astrologer Mukesh Mishra के अनुसार आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना समृद्धि कारक रहेगा। धन प्राप्ति के लिए आज आंवले के वृक्ष की पूजा करें और आंवला दान करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। रोग शांति के लिए भगवान शिव जी का अभिषेक करें, शुक्र मंत्र का जप करें। साथ ही सफेद वस्तुओं का दान करे।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - सप्तमी तिथि

नक्षत्र - अश्लेषा नक्षत्र

योग - ब्रह्म योग प्रात 8:00 बजे तक उपरांत ऐन्द्र योग

करण - बिष्टिभद्र करण

शुभ कार्य का समय

चर ,लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 6:44 से 10:41 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 11:59 से 1:18 तक

चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 3:56 से शाम 5:15 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष - आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। कई लोगों के लिए दिनभर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

वृष - आज के दिन आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है, लेकिन समझदारी से ही पैसा को कहीं लगाएं।

मिथुन- आज का दिन उत्साह से भरा हुआ है, दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। विद्यार्थी अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो आपको फायदा मिलेगा। बिजनेसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपना सकते हैं।

कर्क -आज का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा, इससे आगे आज कोई जोखिम वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। दोस्तों के साथ से आप किसी मुश्किल से निकल सकते हैं। कारोबार में किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है।

सिंह -आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो, तो फौरन आगे बढ़ें, फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से आज आपको फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।

कन्या - आज आपका दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।

तुला- आपको दिन के पहले हिस्से में फोन कॉल्स के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनेस में खतरा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। परिवार में कोई मंगल कार्य की योजना बनेगी और इससे आपके घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक - दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं, आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और रौबीली छवि वाले लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिंता भी खत्म होगी।

धनु - आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर - आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। कारोबार में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं, लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

कुंभ - आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। दिन आपका उत्तम है।

मीन - आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ने से ही फायदा होने की उम्मीद है। कोशिश जारी रखेंगे तो अटके हुए काम भी आज बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौर होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्चे वैसे ही ज्यादा होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद होगा।

chat bot
आपका साथी