Todays Horoscope 09 October 2021 : आर्थिक उन्नति के लिए आज मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा की करें पूजा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 09 October 2021 आज चंद्रमा मध्यान्ह काल 1118 तक तुला राशि में रहेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में गतिशील होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक छठे भाव और सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:28 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:28 AM (IST)
Todays Horoscope 09 October 2021 : आर्थिक उन्नति के लिए आज मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा की करें पूजा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, तांबा, राजनीति से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है।

Todays Horoscope 09 October 2021 : आज चंद्रमा मध्यान्ह काल 11:18 तक तुला राशि में रहेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में गतिशील होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक छठे भाव और सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ऐसे में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, तांंबा, राजनीति से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है। वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज के दिन भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना बहुत ही लाभकारी होगा। आर्थिक उन्नति के लिए आज मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा की पूजा अर्चना करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। क्योंकि आज नवरात्र का तीसरा दिन है और आज चंद्रघंटा और कुष्मांडा मां की पूजा एक साथ होगी। रोग शांति के लिए गुरुच की लकड़ी से हवन करें और पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - अश्विनी मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - तृतीया तिथि प्रातः 7:48 पर उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

योग - प्रीति योग

करण - गर का पता 7:48 तक उपरांत वणिज करण

शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:38 से 9:05 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11:59 से शाम 4:21 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:48 से रात्रि 7:21 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष राशि – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ राशि – भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे।

मिथुन राशि – समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क राशि – व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि – आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि – जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला राशि – नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि – माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु राशि – नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर राशि – कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ राशि – जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन राशि – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

chat bot
आपका साथी