सभी मनोरथ की पूर्ति के लिए आज 11 दीप जलाकर पितरों को करें नमन, जानिए कैसा रहेगा दिन, क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 06 October 2021 आज चंद्रमा कन्या राशि में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार बरेली की राशि से चंद्रमा पंचम भाव में स्थित है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक पंचम भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति कारक होता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 08:23 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 08:23 AM (IST)
सभी मनोरथ की पूर्ति के लिए आज 11 दीप जलाकर पितरों को करें नमन, जानिए कैसा रहेगा दिन, क्या कहते हैं सितारे
कन्या, तुला, मीन, मेष, वृषभ राशि के जातकों का चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा की बारिश करेगा।

Todays Horoscope 06 October 2021 : आज चंद्रमा कन्या राशि में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार बरेली की राशि से चंद्रमा पंचम भाव में स्थित है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक पंचम भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति कारक होता है। सौंदर्य प्रसाधन ,कागज, प्रिंटिंग प्रेस,अन्न, शिक्षा से जुड़े लोगों की बहुत ही फायदेमंद होगा। साथ ही कन्या, तुला, मीन, मेष, वृषभ राशि के जातकों का चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा की बारिश करेगा। सभी मनोरथों की पूर्ति के लिए आज सभी पितरों का तर्पण करें। 11 दीप जलाकर पितरों को नमन कर विदाई करें। रोग शांति के लिए हरे वस्त्र पहने और हरी चूड़ियों का दान किन्नरों को करें। ब्राह्मण भोजन कराएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - , अश्विनी मास कृष्ण पक्ष

दिन - बुधवार

तिथि - अमावस्या तिथि

नक्षत्र- हस्त नक्षत्र

योग - ब्रह्म योग प्रात 8:01 तक उपरांत इंद्र योग

करण- नाग करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:09 से 9:05 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:32 से मध्यान्ह 12:00 तक

चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:56 से शाम 5:51 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष - आज लाभदायक दिन है। कंपटीशन की भावना मन में रहेगी। सही स्ट्रैटेजी बनाकर कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के प्रयास सफल रहेंगे। उमंग और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के सभी कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है, उन्‍हें कर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

वृषभ-आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। आपकी सोच तार्किक रहेगी। आवेश में आकर सिर्फ अपनी बातों को ही सही ठहराना अच्छा नहीं है। आपकी योजना के अनुरूप कार्य संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा।

मिथुन- फूड इंडस्ट्री से संबंधित जातकों को लाभ देने वाला दिन है। लाभ कमाने के सभी प्रयास सफल रहेंगे। भूमि भवन से लाभ होने की संभावना बन रही हैं। परिवार के लोगों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

कर्क-इस राशि के जातकों के नए कार्य की शुरुआत की संभावना बन रही है। जिसके लिए काफी धन खर्च हो सकता है। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। नेटवर्क बनाने के प्रयास सफल रहेंगे। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी।

सिंह-राशि के जातक निवेश से संबंधित योजनाओं पर कार्य करेंगे। इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह मददगार साबित होगी। बातचीत में तल्खी पारिवारिक रिश्तों को खराब कर सकती है। विचारों की अधिकता मन में उलझन पैदा करेगी। धन की दृष्टि से उत्तम दिन है।

कन्या-अधिक लाभ कमाने के प्रयास करेंगे। इसके लिए वह जोखिमपूर्ण कार्यों को भी करने से पीछे नहीं हटेंगे। कानून के विरोधी काम करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मनमाफिक कमाई होने की संभावना है।

तुला-आज एकांतवास पसंद करेंगे। परिजनों के साथ वाद विवाद की वजह से मन में अशांति रहेगी। अपने विचार और वाणी पर संयम रखना आपके हित में रहेगा। एक्सपोर्ट से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा।

वृश्चिक-आज का दिन भाग्यशाली दिन है। इच्छा पूर्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे। अनुचित साधनों के प्रयोग से बचना चाहिए। सोशल वेलफेयर के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

धनु-आज कामकाज में बाधाएं आएंगी। परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे और मुश्किल का हल निकालने में समर्थ रहेंगे। मेडिटेशन करना मन की शांति बनाए रखने में मददगार रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय कुछ खास नहीं है।

मकर-इस राशि के जातक लेखन व साहित्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धन संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए आक्रामक रूप से कार्य करना लाभदायक रहेगा। मन में विचारों की अधिकता रहेगी, परंतु इच्छा पूर्ति की भी अच्छी संभावना बनी हुई है। धार्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा।

कुंभ - प्रॉडक्शन से जुड़े हुए जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विपरीत परिस्थितियां धन कमाने के सुखद अवसर प्रदान करेंगी। सही समय पर लिए गए निर्णयलाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।

मीन- मीन राशि के जातक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नए क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा। व्यापारियों के विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

chat bot
आपका साथी