Today in City 23 October 2021 : बरेली शहर में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर

Today in City 23 October 2021 बरेली शहर में आज यानी शनिवार को कई प्रमुख आयोजन होने हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम है। जो सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:10 AM (IST)
Today in City 23 October 2021 : बरेली शहर में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
बरेली कालेज में रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे।

बरेली, जेएनएन। Today in City 23 October 2021 : बरेली शहर में आज यानी शनिवार को कई प्रमुख आयोजन होने हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम है। जो सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शनिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा शहर में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जो बरेली कालेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक युवा अपने जरूरी दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

टीकाकरण : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर टीकाकरण सुबह नौ बजे से।

आयोजन : बरेली कालेज में रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे।

कार्यक्रम : 8 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर घोड़ा बटालियन में सुबह 10 बजे।

अभियान : कृषि विभाग की ओर से पराली न जलाने को लेकर जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे।

बैठक : समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक दोपहर 12 बजे।

कांग्रेस की बैठकः जिला कांग्रेस कार्यालय श्यामगंज में 28 अक्टूबर को आ रही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभाएंगे को लेकर बैठक दोपहर 12.30 बजे।

मासिक बैठकः इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की मासिक बैठक शाम 7.45 बजे सिविल लाइंस स्थित होटल ओबराय आनंद में।

chat bot
आपका साथी