Today 22 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Today 22 October 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल ग्रह की मेष राशि में गतिशील होगा। बरेली की राशि के अनुसार चन्द्रमा 12 में भाव में रहेगा । ज्योतिष दृष्टि से 12 में भाव का चंद्रमा उन्नति कारक होता है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:16 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:16 AM (IST)
Today 22 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Today 22 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Today 22 October 2021 :  बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मंगल ग्रह की मेष राशि में गतिशील होगा। बरेली की राशि के अनुसार चन्द्रमा 12 में भाव में रहेगा । ज्योतिष दृष्टि से 12 में भाव का चंद्रमा उन्नति कारक होता है। और आय में वृद्धि कराता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक यह चंद्रमा व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ देगा। तुला और कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, वही मेष और कन्या राशि के जातक आज राजनीति में सफल होंगे। आज के दिन लोहा, मेडिकल, केमिकल, भूमि, भवन, वाहन खरीदना वेहद ही अनुकूल है। आर्थिक लाभ के लिए सफेद वस्त्र पहने और सफेद वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए शुक्र मंत्र की एक माला का जाप करें और लाल अनार देवी को अवश्य चढ़ाएं।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - कार्तिक मास कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - द्वितीय तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र

योग - सिद्धि योग

करण - -तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय का

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:32 से 10:32

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 11:57 से 1:21 तक

चर, का चौघड़िया शाम 4:10 से 5:35 तक

आज का राशिफल

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा द्वादश गोचर के जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का नवम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु- चन्द्रमा आज मेष तक राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मेष में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

chat bot
आपका साथी