Today 14 September 2021 Horoscope : सिंह, तुला सहित चार राशियों पर मेहरबान होगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते है सितारे

Today 14 September 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा प्रातः 703 तक वृश्चिक राशि में रहेगा उपरांत बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद फायदेमंद और लाभकारी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:57 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:57 AM (IST)
Today 14 September 2021 Horoscope : सिंह, तुला सहित चार राशियों पर मेहरबान होगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते है सितारे
Today 14 September 2021 Horoscope : सिंह, तुला सहित चार राशियों पर मेहरबान होगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते है सितारे

बरेली, जेएनएन। Today 14 September 2021 Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा प्रातः 7:03 तक वृश्चिक राशि में रहेगा, उपरांत बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद फायदेमंद और लाभकारी है। प्रातः 7:03 के बाद अष्टम चंद्रमा होगा जो कष्टकारी माना जाता है जो रोग को बढ़ाएगा। ऐसे में रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक केमिकल, कपड़ा ,भूमि, तरल पदार्थ, प्रॉपर्टी, लोहा, शिक्षा से जुड़े वर्गों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। सिंह, तुला, वृश्चिक,और कुंभ इन चार राशि के जातकों पर चंद्रमा मेहरबान रहेगा। आज प्रीति और आयुष्मान योग दोनों व्याप्त रहेंगे। जो बेहद कल्याणकारी माने जाते है। इस योग में की गई पूजा आराधना बहुत ही सिद्धि दायक होती है। आर्थिक उन्नति के लिए लाल वस्त्र पहने, लाल वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए सिंदूर, चमेली तेल मिश्रित चोला हनुमान जी पर चढ़ाएं, और हनुमान बाहुक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - अष्टमी तिथि

नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 7:03 तक उपरांत मूल नक्षत्र

योग - प्रीति को प्रातः 6:06 तक उपरांत आयुष्मान योग

करण - बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:03 से मध्यान्ह 1:40तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:12 से 4:45 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 7:45 से रात्रि 9:13 तक

आज का राशिफल

मेष-धन की रक्षा करें। आज धन का व्यय हो सकता है।बचत करने की आदत डालें, नहीं तो आगे चल कर परेशानी उठानी पड़ सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार को लेकर आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

वृषभ -व्यापार को गति देने के लिए आज आप अथक परिश्रम करेंगे। धन की कमी महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। आज अच्छा समाचार भी प्राप्त हो सकता है।धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। राहु आपकी राशि में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं।

मिथुन-खर्चों पर नियंत्रण करें। नहीं तो मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन मिलने वाले अवसरों में लाभ की स्थिति को खोजने का प्रयास करें। सफलता मिल सकती है।

कर्क-आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप मिलने वाले अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने से वंचित रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आज आप नकारात्मक विचार और ऊर्जा से दूरी बनाकर रखें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

सिंह-धन लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई है। छोटे छोटे निवेशों से आज आप बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य को लेकर आज आप गंभीर रहेंगे, धन का उचित निवेश करने में सफल रहेंगे।

कन्या-व्यापार में आज हानि हो सकती है। धन की प्राप्ति के लिए आज आपको कठोर संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए लेनदेन में सावधानी बरतें। आज संबंध और संपर्कों का लाभ उठाएं और व्यापार को नई गति प्रदान करने की कोशिश करें।

तुला-बाजार की स्थिति आज आपको निवेश करने के लिए आकर्षित कर सकती है। आज धन से धन बनाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बड़ा निवेश करने की स्थिति से बचें। जल्दबाजी में धन संबंधी कोई कार्य न करें।

वृश्चिक-लाभ की स्थिति अचानक बन सकती है। आज भम्र की स्थिति न बनने दें, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। व्यापार में रूचि लें और नए विचारों को अपनाएं। केतु का प्रभाव बना हुआ हैं

धनु-आय के स्त्रोत विकसित करने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। ग्रहों की चाल आज आपको नियमों का पालन करने के लिए कह रही है, इसलिए गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें।

मकर-धन के मामले में आज सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। निवेश की रणनीति आज बदलनी पड़ सकती है। आज पूर्व में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। जल्दबाजी में धन का निवेश करने से बचें।

कुंभ-आज दूसरों को राय यानि सलाह देकर भी धन प्राप्त कर सकते हैं। बाजार की स्थिति को आज समझने में काफी हद तक सफल रहेंगे, लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

मीन -धन के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का व्यय अनावश्यक कार्यों पर न करें। धन का संचय और निवेश को लेकर ठोस रणनीति बनाएं। आज का दिन बीते दिनों के लाभ और हानि के आंकलन करने का भी है। निवेश में जल्दबाजी न करें। अच्छे ढंग से विचार करने के बाद ही निर्णय लें। 

chat bot
आपका साथी