Today 05 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Today 05 October 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ और चंद्रमा सिंह राशि में प्रातः 816 तक गतिशील रहेगा उपरांत कन्या राशि में विचरण करेगा यानी चौथे भाव से निकलकर पंचम भाव में होगा । पंचम भाव का चंद्रमा बेहद लाभदायक और उन्नति कारक होता है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 09:34 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 09:34 AM (IST)
Today 05 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Today 05 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन । Today 05 October 2021 Horoscope :  बरेली की राशि वृषभ और चंद्रमा सिंह राशि में प्रातः 8:16 तक गतिशील रहेगा उपरांत कन्या राशि में विचरण करेगा यानी चौथे भाव से निकलकर पंचम भाव में होगा । ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक पंचम भाव का चंद्रमा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद ही लाभदायक और उन्नति कारक होता है। आज सौंदर्य प्रसाधन कागज प्रिंटिंग प्रेस शिक्षा से जुड़े लोगों को बहुत ही फायदेमंद होगा साथ ही कन्या, तुला, मीन, मेष, वृषभ राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा की बारिश करेगा। आर्थिक उन्नति के लिए गुड़ चना बंदरों को खिलाएं। लाल वस्त्र पहने, और लाल वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए सिंदूर, चमेली मिश्रित चोला हनुमान जी को चढ़ाएं, और हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, संकटमोचन और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - अश्विनी मास कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

योग - शुक्ल योग मध्यान्ह 11:33 तक उपरांत ब्रह्म योग

करण - विष्टि भद्र करण प्रातः 8:08 तक उपरांत शकुनी करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:06 से 9:09 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:32 से मध्यान्ह 12:00 तक

चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:56 से शाम 5:51 तक

आज का राशिफल

मेष- लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबारियों के लिए मेहनत करने का समय है। मनमर्ज़ी करने से नुक्सान आपका ही है।

वृषभ- कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आप जो सोचते हैं वो करते नहीं इसी कारण आप पिछड़ रहे हैं। खुद के सोचे प्लानों को धरातल पर उतारें।

मिथुन- अपनी सोच में बदलाव लाते हुए शांति से फैसले लें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से बाहर आएं।

कर्क- समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट सम्बन्धित रोग संभव।

सिंह- आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार कर लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान न कर बैठें। आज फिजुल समय बर्बाद न करें।

कन्या- उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला- अपने वाक्यचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए श्रेष्ठ समय है। यात्रा से लाभ संभव है।

वृश्चिक- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जरा सी गलती बने काम बिगाड़ सकती है। अपनी सोच को बदले न की दूसरो को बदलने की कोशिश करें।

धनु- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें।

कुंभ- जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेेंगे।

मीन- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। गलत फैसले भी ले सकते है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। 

chat bot
आपका साथी