बरेली को कोरोना से बचाने के लिए नगर निगम दो सौ से अधिक मशीनों से वार्डों को कर रहा सैनिटाइज

कोराना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है। दो सौ से अधिक वाहनों से वार्डों में दवा छिड़की जा रही है। स्थानीय पार्षद भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए 11 अधिकारियों की टीम लगाई गई हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:29 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:29 AM (IST)
बरेली को कोरोना से बचाने के लिए नगर निगम दो सौ से अधिक मशीनों से वार्डों को कर रहा सैनिटाइज
25 दिनों में एक लाख से अधिक घरों में दवा छिड़कने का दावा, लगीं 11 टीमें।

बरेली, जेएनएन। कोराना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है। दो सौ से अधिक वाहनों से वार्डों में दवा छिड़की जा रही है। स्थानीय पार्षद भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए तमाम कर्मचारियों के अलावा 11 अधिकारियों की टीम लगाई गई हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि 25 दिनों में शहर के एक लाख घरों, दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजेर का छिड़काव कराया गया है। आवासीय, व्यवसायिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में लगातार अभियातन चल रहा है। विसंक्रमक दवा के छिड़काव के लिए निगम ने छोटे-बड़े दो सौ से अधिक वाहनों को लगाया है।

इधर, अभियान को और तेज कर दिया गया है। नगर निगम ने सफाई कर्मियों की टीम के साथ संविदा, आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारियों को भी लगा रखा है। निगम के कर्मचारियों के साथ ही पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजर छिड़कने की कमान संभाली है। हजियापुर में पार्षद रईस मियां अब्बासी तो बानखाना में पार्षद शमीम अहमद रात के वक्त खुद गलियों, घरों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं।

पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, राजकुमार गुप्ता, मुकेश सिंघल, अतुल कपूर समेत सभी पार्षद प्राथमिकता से अपने वार्ड को सैनिटाइज करवा रहे है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम दिन और रात शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव करा रहा है। सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों, बस स्टैंड समेत वार्डों में दवा छिड़की जा रही है। पार्षदों का भी काफी सहयोग मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी