गिरफ्तारी से बचने को आरोपित पीड़िता से निकाह के लिए राजी

गिरफ्तारी से बचने के लिए दुष्कर्म का आरोपित नाबालिग पीड़िता के साथ निकाह करने को तैयार हो गया। मंगलवार को सगाई भी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 02:46 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 02:46 AM (IST)
गिरफ्तारी से बचने को आरोपित पीड़िता से निकाह के लिए राजी
गिरफ्तारी से बचने को आरोपित पीड़िता से निकाह के लिए राजी

बरेली, जेएनएन : गिरफ्तारी से बचने के लिए दुष्कर्म का आरोपित नाबालिग पीड़िता के साथ निकाह करने को तैयार हो गया। मंगलवार को सगाई भी हो गई। बताते हैं कि किशोरी के बालिग होने पर निकाह किया जाएगा। एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर 17 अक्टूबर को किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव के समीप छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर आरोपित को एक स्थान से उठा लिया। इसके बाद आरोपित पीड़िता से निकाह करने के लिए राजी हो गया। इसपर उसे छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के अनुसार लड़की के पिता ने बुधवार शाम बताया कि निकाह नहीं, सगाई का रिश्ता हुआ है। लड़की अभी नाबालिग है।

chat bot
आपका साथी