बरेली में किसानों पर बाघिन का हमला, दो घायल

बरेली में अचानक बाघिन के हमले की दहशत से ग्रामीण खौफजदा हैं। जिले के रामगंगा खादर क्षेत्र में गोरा हेमराजपुर गांव में गन्ने की फसल में पानी लगाने गए दो किसानों पर रविवार को एक बाघिन ने हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:10 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:10 AM (IST)
बरेली में किसानों पर बाघिन का हमला, दो घायल
बरेली में किसानों पर बाघिन का हमला, दो घायल

बरेली, जेएनएन: बरेली में अचानक बाघिन के हमले की दहशत से ग्रामीण खौफजदा हैं। जिले के रामगंगा खादर क्षेत्र में गोरा हेमराजपुर गांव में गन्ने की फसल में पानी लगाने गए दो किसानों पर रविवार को एक बाघिन ने हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसानों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान दौड़ते हुए आए। किसानों के आने की आहट पर बाघिन समीप ही स्थित जंगल में भाग गईं। किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने कांबिग की, लेकिन बाघिन का पता नहीं चला। बाघिन के पग चिह्न घटनास्थल पर मिले हैं।

खादर क्षेत्र के गांवों के किसान कुछ महीनों से बाघिन देखने का दावा कर रहे थे। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव गोरा हेमराजपुर निवासी चौधरी धर्मपाल सिहं व चंद्रपाल मौर्य खेत में थे। अचानक बाघिन ने धर्मपाल पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन चंद्रपाल फावड़ा लेकर दौड़े। बाघिन ने उनपर भी हमला किया। चंद्रपाल ने भी फावड़े से बाघिन पर वार किया। चार दिन पहले भी दिखी थी बाघिन

ग्रामीणों ने चार दिन पहले खादर क्षेत्र में बाघिन देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी थी। रेंज कार्यालय से दो कर्मी आए, सियार होने की बात कहकर वापस लौट गए। रेंजर संतोष कुमार ट्रैक्टर से घटनास्थल पर पहुंचे। टीम के साथ कांबिग की। उनके मुताबिक खादर क्षेत्र में बांस व झाड़ियों में बाघिन का ठिकाना है। यहां आग लगने के कारण वह गुस्से में है। मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएफओ को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी